सत्य खबर
इंजीनियरिंग में एडमिशन के लिए होने वाले JEE मेन को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने बड़ा ऐलान किया है। केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि इस साल होने वाले JEE मेन 12वीं में 75 फीसदी अंकों की पात्रता संबंधी नियम को हटा दिया है। कोरोना के कारण बने हालातों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। शिक्षा मंत्रालय के इस ऐलान के बाद NIT, IIIT,CFTI आदि में एडमिशन के लिए 12वीं में 75 फीसदी मार्क्स होना अनिवार्य होगा।
https://sat.magzian.com/पंचायत-चुनाव-पर-बड़ी-खबरमह/
पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
इस बारे में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा- ‘IIT JEE (एडवांस्ड) और पिछले एकेडमिक ईयर को लेकर लिए गए फैसले को ध्यान में रखते हुए अगले एकेडमिक सेशन में JEE मेन के लिए 12वीं में 75 फीसदी मार्क्स संबंधी पात्रता नियम को हटाने का फैसला लिया गया है।’
NIT, IIIT और अन्य इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में बीटेक, बीई कोर्सेस में एडमिशन के लिए JEE मेन एग्जाम आयोजित किया जाता है।
पहले 75 फीसदी अंक होते थे जरूरी
पिछले साल 2020 में कोरोना के कारण हुए बदलावों से पहले तक JEE एडवांस्ड मेरिट नियम के तहत IIT में एडमिशन के लिए 12वीं में न्यूनतम 75 फीसदी अंक या क्वॉलिफाई करने वाली परीक्षा की रैंकिंग में टॉप 20 पर्सेंटाइल होना जरूरी होता था। लेकिन अब इस बाध्यता को लगातार दूसरे साल भी हटा दिया गया है।
परीक्षा के सिलेबस में कोई बदलाव नहीं
JEE- NEET के सिलेबस को लेकर शिक्षा मंत्री ने बताया कि परीक्षा का सिलेबस पिछले साल जैसा ही रहेगा। इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। कैंडिडेट्स को JEE- NEET में सीमित सवालों का जवाब देने का विकल्प दिया जायेगा। JEE मेन 2021 का पाठ्यक्रम पिछले साल के जैसा ही रहेगा। हालांकि, स्टूडेंट्स को क्वेश्चन पेपर के 90 सवालों में से 75 सवालों का जवाब देने का विकल्प होगा। क्वेश्चन पेपर में 90 सवालों में 30-30 सवाल मैथ्स, केमेस्ट्री और फिजिक्स से रहेंगे और उनमें से 75 सवालों (25-25 सवाल मैथ्स, केमेस्ट्री और फिजिक्स) से देने होंगे।”
Scrap aluminum recycling centers Aluminium scrap byproduct utilization Metal scrap market research