सफीदों, (महाबीर मित्तल)
नगर के सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष साधूराम बंधु, सख्चिव सुभाष जैन व प्राचार्य प्रवीन शर्मा विशेष रूप से मौजूद थे। प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मिलकर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते देशभक्ति का संदेश प्रस्तुत किया। अपने संबोधन में प्रधान साधू राम बंधू व सचिव सुभाष जैन ने गणतंत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत के संविधान की बदौलत ही देश के सभी धर्मों, संप्रदायों व जातियों के लोगों को सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक दृष्टि से समान अधिकार प्राप्त हुए। आजादी के लिए महान स्वतंत्रता सेनानियों, अमर शहीदों और देशभक्तों ने अंग्रेजी हुकूमत की अमानवीय यातनाएं सही और बलिदान दिए और उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। आजादी के बाद देश ने उल्लेखनीय प्रगति की है लेकिन वह मंजिल हासिल करना अभी बाकी है जिसका सपना हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने देखा था।
https://www.youtube.com/watch?v=JQNCL0sNT30
Copper wire scrap Industrial copper waste Scrap metal end-user markets
Copper cable exporters, Scrap metal recovery and utilization, Copper scrap casting