सत्यखबर, दिल्ली
मार्च महीने के जाते-जाते गर्मी ने दिल्लीवासियों के पसीने छुड़ा दिए। होली के दिन यानी सोमवार को दिल्ली के लोग गर्मी से बेहाल रहे। 76 वर्षों बाद मार्च के महीने में कल का दिन दिल्ली में सबसे अधिक गर्म रहा। बीते दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके पहले मार्च 1945 में दिल्ली का तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, ऐसे में सभी को चिंता है कि क्या दिल्ली में गर्मी बढ़ चुकी है? रिपोर्ट की मानें तो अभी आने वाले कुछ दिन तापमान सामान्य रहेगा।
अगर आज की बात करें तो लोगों को बढ़ते तापमान से कुछ राहत मिलने की संभावना है। उधर, हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी दर्ज हुई है। उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर सहित पूर्वोतर में लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा है।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। यही नहीं, दिल्ली में सोमवार को लू भी चलने लगी है, जो आम तौर पर अप्रैल के आखिर में चलती है। दिल्ली के मौसम विभाग केंद्र ने बताया कि सोमवार को पालम में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। नरेला में 41.7 डिग्री सेल्सियस, आया नगर 40.6, दिल्ली विश्वविद्यालय 39.8, लोधी रोड में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। हालांकि, आईएमडी की माने तो तापमान सप्ताह के अंत में कम हो जाएगा। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।
Aluminium scrap casting Aluminium machining scrap recycling Scrap metal financial analysis