सत्यखबर,दिल्ली
दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 24 साल के रेसलर की पीट-पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में कल कुछ पहलवानों के बीच झड़प हो गई थी। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां एक 24 साल के रेसलर की हालात काफी नाजुक थी।
ये भी पढ़े… हरियाणा के निजी अस्पतालों को लेकर सीएम व स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ब्यान, जानिए क्या कहा
इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिस पहलवान की हत्या हुई उसके 2 साथी भी हमले में घायल हैं। उनका अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में काफी तनाव है। जिसे देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि ये घटना प्रॉपर्टी विवाद के चलते हुई है। पुलिस के अनुसार प्रॉपर्टी विवाद को लेकर पहलवानों के दो गुटों में छत्रसाल स्टेडियम में झगड़ा हुआ। जिसमें कई पहलवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस झगड़े में एक 24 साल के पहलवान को गोली लगने से वो गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसको अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि अभी भी कई पहलवानों का इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार इस मामले में हत्या का मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में भी लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।
Scrap aluminium dismantling Secondary aluminium market Scrap metal reclaiming solutions