सत्यखबर, यमुनानगर
जिला के थाना छप्पर क्षेत्र में किसानों द्वारा गृह मंत्री अनिल विज के काफि ले को काले झंडे दिखाए गए हैं। गृह मंत्री अंबाला से सडक़ के रास्ते हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही किसानों को उनके आने की खबर मिली तो उन्होंने अनिल विज के काफि ले को काले झंडे दिखाए। किसान नेता मनदीप रोड़ के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों और किसानों के बीच धक्का मुक्की का भी समाचार है।
ये भी पढ़ें…कंडेला खाप हुई दो फाड़, जानिए वजह
मिली जानकारी के अनुसार यमुनानगर के भभोली गांव के पास नेशनल हाईवे पर किसानों ने गृह मंत्री अनिल विज को काले झंडे दिखाए हैं और नए कृषि कानूनों के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया। जैसे ही किसानों को अनिल विज के आने की सूचना मिली तो किसान हाईवे पर प्रदर्शन करने के लिए पहुंच गए। हालांकि मौके पर 4 ही किसान पहुंच पाए थे। वहीं किसानों के आने की भनक लगते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा और किसानों को पीछे हटाया।
ये भी पढ़ें… अब ये शख्स बने उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री….जानिए क्या है इनकी पहचान
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज अंबाला से हरिद्वार के लिए नेशनल हाईवे से निकल रहे थे। जो यमुनानगर से होते हुए जाता है। अनिल विज के आगमन की सूचना मिलते ही किसानों ने मौके पर पहुंचकर काफिले को रोकने की कोशिश की। हालांकि काफिला आने तक मौके पर 4 ही किसान पहुंच पाए थे, जिनको पुलिस ने पकडक़र पीछे कर दिया। जिसके बाद गृहमंत्री अनिल विज आसानी से बिना किसी रूकावट के आगे रवाना हो गए।
Sustainable aluminium recycling practices Aluminium stamping scrap recycling Scrap metal reutilization services