सत्यखबर, जींद। Aam Aadmi Party’s Tiranga Yatra to be held in Jind
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि 8 जून को जींद में होने वाली तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक होगी। इसके लिए आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी जिले की सभी विधानसभाओं में हरेक घर में जाकर न्योता देंगे। उन्होंने बताया कि इसमें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान शिरकत करेंगे।
ALSO READ: दिनदहाड़े जींद में गोली मारकर युवक की ह’त्या
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील ने बताया कि वे स्वयं जींद की सभी विधासभाओं के गांवों में जाकर तिरंगा यात्रा का न्योता देंगे और ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क साधेंगे।आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा शनिवार शाम 3 और 6 बजे जींद में जन चौपाल करेंगे। वहीं रविवार को नरवाना में जन चौपाल में शामिल होंगे। इसके बाद करनाल और नरूखेड़ी ने सदस्यता कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर भी शनिवार को अलेवा, हसनपुर, दिल्लुवाला, नगुरा, ड्योला, कालता और हल्का उचाना के गांवों का दौरा करेंगे।
ALSO READ: गाने के दौरान प्रसिद्ध भोजपुरी गायक को लगी गोली
इससे पहले, प्रदेश कार्यकारिणी ने करनाल में वीरवार को पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए, दिल्ली पुलिस की ज्यादती और केंद्र व प्रदेश सरकार की बेरुखी के खिलाफ पहलवानों के समर्थन में निंदा प्रस्ताव पास किया था। इस निंदा प्रस्ताव को खाप प्रतिनिधियों और पहलवानों के पास भेज दिया गया है।
ALSO READ: हमने एक महीने में दिया किसानों को फसल खराबे का मुआवजा – डिप्टी सीएम
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि देश की पहलवान बेटियों के साथ दुराचार किया गया और केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा मैं इंसाफ दिलाउंगा, लेकिन भाजपा सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। ये देश का दुर्भाग्य है कि पहलवानों को एफआईआर के लिए भी सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी ससंद का उद्घाटन कर रहे थे तब दूसरी तरफ लोकतंत्र की हत्या हो रही थी। देश की बेटियों को सड़कों पर घसीटा जा रहा था। Aam Aadmi Party’s Tiranga Yatra to be held in Jind