हरियाणा

चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर AAP का दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन

AAP big demonstration in Delhi regarding Chandigarh Mayor elections

सत्य ख़बर,गुरुग्राम,सतीश भारद्वाज : गुरुग्राम के आप नेता धर्मेंद्र खटाना ने कहा कि भाजपा ने जिस प्रकार से चंडीगढ़ मेयर चुनाव में गड़बड़ी की है। वह एक तरह से जनता के साथ धोखा है। दिल्ली में आज आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ा प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के विरोध में किया गया है, जिस देश की जनता सबक ले क्योंकि आगामी में लोकसभा चुनाव में। यह विरोध प्रदर्शन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व कर किया गया हैं।

Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा
Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा

अब हमारी पार्टी AAP के कई मंत्रियों और बड़े नेताओं को हिरासत में लिया गया है। जो कि संविधान के नियमों के खिलाफ है। जनता को गुमराह करने के लिए भाजपा भी प्रदर्शन कर रही हैं। परंतु जनता देश की समझ गई है और आने वाले समय में वोट की चोट से लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ कर फेंकेगी।

धर्मेंद्र खटाना ने कहा, “चंडीगढ़ चुनाव में जो हुआ, वो बेहद शर्मनाक है। मेयर चुनाव में इन्होंने वोटों की चोरी की है। भाजपा के पाप का घड़ा भर चुका है। चंडीगढ़ का मेयर तो बहुत छोटा था, सोचिए ये लोकसभा चुनाव में किस हद तक जा सकते हैं। कैमरे में गड़बड़ी पकड़ी गई है। हम देश के साथ खिलवाड़ किसी कीमत पर नहीं होने देंगे। जनता की आवाज को जितना रोकने की कोशिश करोगे, वो उतनी बुलंद होगी।”और हम पूरी ताकत से दलबल के साथ गुरुग्राम में भी धरना प्रदर्शन भाजपा के खिलाफ करेंगे।

Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी
Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी

उन्होंने कहा कि भाजपा वोट चोरी करते पकड़ी गई-, “चंडीगढ़ में 36 पार्षद हैं। भाजपा के 15 थे, लेकिन इन्होंने भाजपा कार्यकर्ता को चुनाव अधिकारी बनाकर चुनाव जीत लिया। भाजपा को सिर्फ 13 वोट पड़े, मगर 16 वोट बताकर चुनाव जीता दिया गया। हमें सिर्फ 12 वोट मिले और 8 खारिज कर दिए गए। पिछले कुछ सालों से हम सुना करते थे कि भाजपा चुनाव में गड़बड़ी करती है, EVM में गड़बड़ी करती है, फर्जी वोट डलवाती है। अभी ये रंगे हाथों पकड़े गए।”आज हमारे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया वह जनता के हित के लिए है और हम उसका समर्थन करते हैं। पार्टी के आदेश अनुसार जल्द हम गुरुग्राम में भी प्रदर्शित करेंगे। इस प्रदर्शन में गुरुग्राम जिले से सैकड़ो लोगों ने भग लिया |

Back to top button