राष्‍ट्रीय

हिमालय की ऊंचाइयों को छूने निकली Aditi Mishra की सेना टीम! दिल्ली से लिपुलेख तक बाइक पर निकलीं ये बहादुर महिला

Aditi Mishra: भारतीय सेना ने एक बार फिर महिला शक्ति का शानदार उदाहरण पेश किया है। ‘कुमाऊं क्वेस्ट’ नाम की मोटरसाइकिल यात्रा की शुरुआत में इसकी कमान सेना की महिला अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अदिति मिश्रा को सौंपी गई है। यह यात्रा कठिन हिमालयी इलाकों से होकर गुजरेगी और साहस का परिचय देगी।

दिल्ली से ओम पर्वत तक बाइक पर पहुंचेगी सेना की टीम

यह टीम दिल्ली से ओम पर्वत और आदि कैलाश की ओर निकलेगी। इस सफर में सेना की टीम मोटरसाइकिलों के जरिए दूरदराज के दुर्गम और पहाड़ी इलाकों तक पहुंचेगी। इस यात्रा का उद्देश्य सिर्फ रोमांच नहीं बल्कि युवाओं को प्रेरणा देना और कुमाऊं के ग्रामीण इलाकों से जुड़ाव भी है।

हिमालय की ऊंचाइयों को छूने निकली Aditi Mishra की सेना टीम! दिल्ली से लिपुलेख तक बाइक पर निकलीं ये बहादुर महिला

Dehradun Accident: रात आठ बजे देहरादून का हाईवे बना हॉरर ज़ोन एक के बाद एक गाड़ियों में टक्कर से मचा हड़कंप
Dehradun Accident: रात आठ बजे देहरादून का हाईवे बना हॉरर ज़ोन एक के बाद एक गाड़ियों में टक्कर से मचा हड़कंप

कारगिल और कश्मीर में कर चुकी हैं सेवा

इस टीम की लीडर लेफ्टिनेंट कर्नल अदिति मिश्रा दो बच्चों की मां हैं और 8 इंजीनियर रेजीमेंट में सेवा कर चुकी हैं। उन्होंने कारगिल असम और जम्मू कश्मीर जैसे मुश्किल इलाकों में भी बहादुरी से ड्यूटी निभाई है। उनका सैन्य अनुभव कठिन हालातों में नेतृत्व की असली ताकत को दर्शाता है।

परमाणु जैविक और रासायनिक युद्ध में है दक्षता

लेफ्टिनेंट कर्नल अदिति मिश्रा पिछले 17 वर्षों से सेना में हैं और उन्होंने परमाणु जैविक और रासायनिक युद्ध में विशेष योग्यता हासिल की है। वह एक साहसी पर्वतारोही भी हैं और अपने शांत स्वभाव और सशक्त नेतृत्व के जरिए लोगों को लगातार प्रेरित करती रही हैं।

युवाओं के लिए बनेगी प्रेरणा का स्रोत

अदिति मिश्रा का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि कुमाऊं क्षेत्र के दूरस्थ इलाकों में रहने वाले लोगों से मिलना और युवाओं को प्रेरणा देना। उनका यह प्रयास दिखाता है कि भारतीय सेना न केवल सीमा की रक्षा करती है बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए भी तत्पर है।

Vande Bharat Train: मोदी सरकार की नीतियों और अश्विनी वैष्णव की सक्रियता से कश्मीर का रेल कनेक्शन अब हकीकत! कश्मीर तक पहुंची रेलवे की सीटी
Vande Bharat Train: मोदी सरकार की नीतियों और अश्विनी वैष्णव की सक्रियता से कश्मीर का रेल कनेक्शन अब हकीकत! कश्मीर तक पहुंची रेलवे की सीटी

Back to top button