ताजा समाचार

बजरंग पुनिया के बाद अब गूंगा पहलवान लौटाएंगे पद्मश्री

सत्य खबर , चंडीगढ़ । After Bajrang Punia, now dumb wrestler will return Padma Shri

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया प्रेसिडेंट इलेक्शन में संजय सिंह की जीत के बाद रेसलर बजरंग पूनिया शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर के बाहर फुटपाथ पर अपना पद्मश्री अवॉर्ड रख आए थे। बजरंग के बाद अब वीरेंद्र सिंह (गूंगा पहलवान) ने भी पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने का ऐलान किया है। वीरेंद्र सिंह को 2021 में पद्मश्री सम्मान मिला था।

 

Haryana Crime News: सोनीपत में पुलिस पर उठे सवाल! DSP बनकर युवक से मारपीट और लूट
Haryana Crime News: सोनीपत में पुलिस पर उठे सवाल! DSP बनकर युवक से मारपीट और लूट

गूंगा पहलवान ने सोशल मीडिया X पर लिखा- मैं भी अपनी बहन और देश की बेटी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पद्मश्री लौटा दूंगा। मुझे अपनी बहन साक्षी मलिक पर गर्व है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर और नीरज चोपड़ा को टैग करते हुए लिखा- देश के सबसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों से भी मैं अनुरोध करूंगा कि वो भी अपना निर्णय लें।

 

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया प्रेसिडेंट के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह ने पहलवानों के साथ कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के गोद में बैठे इन पहलवानों के साथ देश का एक भी पहलवान नहीं है। वे कर रहे हैं विरोध करें, क्या अब उनके विरोध पर मैं फांसी पर लटक जाऊं? कुश्ती को एक ग्रहण लगा था, जो 11 महीने और तीन दिनों तक बना रहा।

 

हरियाणा-पंजाब पानी विवाद: सर्वदलीय बैठक शुरू, हरियाणा सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में
हरियाणा-पंजाब पानी विवाद: सर्वदलीय बैठक शुरू, हरियाणा सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में

अब चुनाव हुआ और पुरानी फेडरेशन के समर्थित प्रत्याशी यानी हमारे समर्थित प्रत्याशी संजय सिंह उर्फ बबलू को जीत मिली है। जीत भी 40 और 7 के अंतर से हुई है जो कुश्ती का काम है उसको अब आगे बढ़ाना हमारा लक्ष्य है। अब वे जो कर रहे हैं करते रहें।

Back to top button