Assandh
ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन का तेरहवें दिन भी धरना जारी
सत्यखबर, असंध (रोहताश वर्मा) – ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने अपने कर्मचारी अनिल कुमार लाइनमैन के सस्पेंशन व बर्खास्तगी के विरोध में तेहरवे दिन भी धरना जारी रहा। आज के धरने की अध्यक्षता यूनिट प्रधान सत्यपाल सिंह ने की व कृष्ण पाई ने किया। कल सर्व कर्मचारी संघ […]
सत्यखबर, असंध (रोहताश वर्मा) – ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने अपने कर्मचारी अनिल कुमार लाइनमैन के सस्पेंशन व बर्खास्तगी के विरोध में तेहरवे दिन भी धरना जारी रहा। आज के धरने की अध्यक्षता यूनिट प्रधान सत्यपाल सिंह ने की व कृष्ण पाई ने किया। कल सर्व कर्मचारी संघ के विधानसभा कूच के दौरान कर्मचारियो पर किए गये लाठीचार्ज की कड़े शब्दो में निन्दा की गई। कर्मचारी नेताओ ने भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि कर्मचारियो को डराने की कोशिश ना करे नही तो कर्मचारी सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे।
उन्होंने तुरंत कर्मचारियों नेताओ पर बनाए गए मुकदमे वापिस की मांग की। कल 12 सितम्बर को लाठीचार्ज के विरोध में होने वाले जिला स्तरीय प्रदर्शन मे बढ चढ कर भाग लेंगे। उन्होने कहा कि मांगो पर भी विचार के लिए आगे मिटिंग करने पर सहमति दी। यूनियन ने सारी मांगो का नतीजा न आने तक धरने को जारी रखने का फैसला किया है। आज धरने को पूर्व सर्कल सचिव सतपाल सैनी के नेतृत्व में सर्कल टीम ने भी संबोधित किया। इसके अलावा अजमेर सिंह, कपिल शर्मा,नरेंद्र पहल, राकेश राहड़ा, चन्द्रभान पोपड़ा, यादविंदर, सुरेश कुमार, अशोक कुमार, अनिल कुमार, बलकार सिंह, जयपाल सिंह, उदय सिंह, चांद राम, राजेंद्र शर्मा, कृष्ण ललैन, सतपाल सिंह, सुमित कुमार, सब डिवीजन सचिव राजेश, रमेश सालवन, कृष्ण पाई, आदि ने संबोधित किया।