हरियाणा

हरियाणा के इन जिलों में इन कक्षाओं की हुई छुट्टी की घोषणा

सत्य खबर, चण्डीगढ़ ।
हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच 11 जिलों में स्कूलों में छुट्‌टी की घोषणा की गई है। करनाल, कैथल व रेवाड़ी में पांचवीं तक, हिसार, कुरुक्षेत्र, सिरसा, जींद, सोनीपत, नूंह व पानीपत में 8वीं तक व चरखी दादरी में 24 मई तक स्कूल बंद रहेंगे।

बढ़ती गर्मी को देखते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश के सभी उपायुक्तों को पत्र जारी किया गया है। इसमें सभी जिलों के DC को भीषण गर्मी के कारण स्कूलों की छुट्टी करने की पावर दी गई है।

Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा
Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा

उधर, हरियाणा के 11 जिलों में 23 मई तक हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी व चरखी दादरी शामिल हैं। इनके अलावा, 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत व जींद शामिल हैं।

वहीं, बढ़ती गर्मी को देखते हुए पंजाब सरकार ने 21 मई से लेकर 30 जून तक प्रदेश के स्कूलों में छुटि्टयों का ऐलान कर दिया है। गर्मी की वजह से तय शेड्यूल से 8 दिन पहले ही छुटि्टयों की घोषणा कर दी है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। कांगड़ा जिले के सभी स्कूल अब सुबह 7:30 बजे खुलेंगे और दोपहर एक बजे छुट्टी कर दी जाएगी। इसे लेकर डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने आज आदेश जारी कर दिए हैं।

Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी
Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी

Back to top button