हरियाणा

दिल्ली और पंजाब की राजनीतिक अरविंद केजरीवाल ने बदल दी, अब हरियाणा की बारी है: केजरीवाल

सत्य ख़बर,गुरुग्राम,सतीश भारद्वाज:

Haryana Home Stay Scheme: हरियाणा में शुरू हुई ऐसी स्कीम, जिससे युवा घर बैठे बन सकते हैं उद्यमी!
Haryana Home Stay Scheme: हरियाणा में शुरू हुई ऐसी स्कीम, जिससे युवा घर बैठे बन सकते हैं उद्यमी!

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल ने रविवार को सोहना में बदलाव जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के हिसार में कृष्ण जन्माष्टमी के दिन अरविंद केजरीवाल का जन्म हुआ। यह कोई मामूली इत्तेफाक नहीं है। भगवान उनसे कुछ बड़ा कराना चाह रहे हैं। उन्होंने दिल्ली और पंजाब की राजनीति बदल दी, अब हरियाणा की बारी है। ‘‘आप’’ की सरकार बनने पर दिल्ली-पंजाब की तरह हरियाणा में भी शानदार स्कूल-अस्पताल बनाएंगे और मुफ्त व 24 घंटे बिजली देंगे। हर गांव-शहर में मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे, सरकारी स्कूल-अस्पताल ठीक करेंगे और सबको मुफ्त शिक्षा और इलाज देंगे। पिछले 10 साल में भाजपा की सरकार ने हरियाणा में कोई काम नहीं किया। उसको विकास से कोई लेना-देना नहीं है। इस अवसर पर हरियाणा आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित हज़ारों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सुनीता केजरीवाल ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि अरविंद केजरीवाल, हरियाणा के लाल हैं। 1994 में मेरी इनसे शादी हुई थी। उस समय अरविंद का परिवार हिसार में रहता था। वहां उनके पिता नौकरी करते थे। अरविंद का जन्म तो सिवानी गांव में हुआ था, लेकिन उनकी पढ़ाई, लिखाई और परवरिश हिसार में हुई थी। उन्होंने कहा कि कोई सपने में भी नहीं सोच सकता था कि 20 साल बाद यह लड़का दिल्ली का मुख्यमंत्री बन जाएगा। ये कोई मामूली बात नहीं है। उनका जन्म 16 अगस्त 1968 को हुआ था। उस दिन कृष्ण जन्माष्टमी थी। यह भी कोई मामूली इत्तेफाक नहीं है।
भगवान उनसे कुछ बड़ा करवाना चाह रहे हैं। अरविंद ने पहली बार चुनाव लड़ा और वे दिल्ली के मुख्यमंत्री बन गए। उन्होंने देश की राजनीति में भूचाल लाने का काम किया। ऐसे-ऐसे काम किए, जो कोई भी पार्टी नहीं कर पाई। आज पूरी दुनिया में लोग उनके कामों से जानते है, दिल्ली और पंजाब के सरकारी स्कूल अच्छे कर दिए। गरीबों के बच्चों का भविष्य उज्जवल कर दिया। शानदार मोहल्ला क्लीनिक और अस्पताल कर दिए, जहां मुफ्त और अच्छा इलाज होता है। उन्होंने बिजली फ्री कर दी। महिलाओं को बस में फ्री सफर करने की सुविधा दी। बुजुर्गों के लिए फ्री तीर्थ यात्रा कर दी और अब हर महीने हर महिला को एक हजार रुपए की सम्मान राशि देने जा रहे हैं।
किसी भी पार्टी ने जनता के लिए ये काम नहीं किए हैं। जनता बताए कि क्या कोई ऐसी पार्टी है जिसने स्कूल अच्छे किए हों, मोहल्ला क्लीनिक बनाए हों या सरकारी अस्पताल अच्छे किए हों, किसी ने बिजली फ्री की हो? ऐसे काम केवल हरियाणा के लाल कर सकते हैं। इसलिए मोदी से जलते हैं। इसलिए अरविंद उन्होंने फर्जी केस में जेल में डाल दिया। वो कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल चोर है। मैं कहती हूं कि अगर वे चोर है तो इस दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है। मोदी जी ने हरियाणा के बेटे को जेल में डाला कर हरियाणा के लोगों को ललकारा है। मैं हरियाणा की बहू आपसे पूछती हूं कि क्या हरियाणा की जनता अपने बेटे का अपमान चुपचाप सहन करेगी? केजरीवाल शेर है। केजरीवाल मोदी जी के सामने झुकेंगे नहीं। हम अब चुप नहीं बैठेंगे। मोदी जी गुजरात से हैं। जब 2014 में मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो गुजरात ने सारी सीटें बीजेपी को दे दी। आपके अरविंद केजरीवाल ने देश और दुनिया में हरियाणा का नाम रौशन किया है। अब आप भी उनका साथ दीजिए।
वहीं आप” के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि अरविंद केजरीवाल एक ऐसे व्यक्ति हैं जिसने पूरे देश में घोषणा की। कि आम आदमी पार्टी का सांसद और विधायक एक ही पेंशन लेगा।

Haryana News: स्वास्थ्य नहीं मौत बांट रहे थे ये नर्सिंग होम! विभाग ने पकड़ा चौंकाने वाला अपराध
Haryana News: स्वास्थ्य नहीं मौत बांट रहे थे ये नर्सिंग होम! विभाग ने पकड़ा चौंकाने वाला अपराध

Back to top button