Assandh
भाजपा सरकार कर रही किसानों की अनदेखी – शेरी
सत्यखबर, असंध (रोहताश वर्मा) – हरियाणा किसान सैल प्रदेशाध्यक्ष शेर प्रताप शेरी ने गांव गगसीना में जयपाल संधू को हरियाणा कांग्रेस किसान सैल को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने अध्यक्ष हरियाणा प्रदेश कांगेस किसान सैल शेर प्रताप शेरी का जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए किसान सैल नेता शेरी […]
सत्यखबर, असंध (रोहताश वर्मा) – हरियाणा किसान सैल प्रदेशाध्यक्ष शेर प्रताप शेरी ने गांव गगसीना में जयपाल संधू को हरियाणा कांग्रेस किसान सैल को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने अध्यक्ष हरियाणा प्रदेश कांगेस किसान सैल शेर प्रताप शेरी का जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए किसान सैल नेता शेरी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में किसानों के साथ बुरा व्यवहार हो रहा है। किसान को अपनी मेहनत का आधा हिस्सा भी नही मिल रहा,जिससे मजबूर होकर किसान आत्म हत्याएं कर रहे है। किसान कड़ी मेहनत करता है ओर सबका पेट भरने का काम करता है मगर भाजपा राज में किसानों की अनदेखी कर रही है। जिससे किसान वर्ग में भाजपा के खिलाफ भारी रोष है। शेरी ने कहा कि संगठन को मजबूत कर किसानों के हक की लड़ाई लड़ेगें ओर आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में प्रदेश का किसान कांग्रेस पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा ओर भाजपा को करारा जबाव देगा।
शेरी ने कहा कि साईकिल यात्रा के दौरान पिछले दिनों प्रदेशाध्यक्ष डा.अशोक तंवर पर जो आरोप लगाए गए वो सब भाजपा की सोची समझी चाल है, इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा के मंत्री व नेता, कांग्रेस की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखकर बौखला गए है। इस मौके पर माया राम श्र्मा, रणपाल संधू, सुरेन्द्र सिंह, कप्तान सिंह संधू, नरेश कुमार, तेजबीर संधू, युद्ववीर सिंह, रणधीर सिंह, विकास संधू, ऋषिपाल आर्य, वेदपाल सिंह, सतीश, दलबीर मान, रोहताश कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।