हरियाणा

बीजेपी सरकार ने हरियाणा में जंगल राज को बढ़ावा दिया : संजय सिंह

नारनौल/महेंद्रगढ़ 

राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता संजय सिंह ने नारनौल विधानसभा से पार्टी के उम्मीदवार रविंद्र सिंह मटरू और महेंद्रगढ़ से पार्टी के उम्मीदवार डॉ. मनीष यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता और पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर मौजूद रहे। सांसद संजय सिंह ने कहा कि पिछले 10 साल से हरियाणा में बीजेपी का शासन है। खट्‌टर सरकार ने हरियाणा को खटारा बना दिया। बीजेपी ने हरियाणा को बेरोजगारी में नंबर एक पर पहुंचा दिया है।आंकड़े बताते हैं कि हरियाणा की कानून व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। हरियाणा में प्रतिदिन 46 महिलाओं के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म की घटनाएं होती हैं। प्रतिदिन 13 महिलाओं का अपहरण होता है। आज भी यमुनानगर से चौका देने वाली खबर आ रही है, जहां 72 घंटों में एक 6 और एक 7 साल की बच्चियों से दुष्कर्म कर गला घोंटा और उनकी आंख तक फोड़ डाली। इसलिए इस बार आम आदमी पार्टी का सत्ता में लाना है। इस बार तख्त बदल दो, ताज बदल दो, इन बेईमानों को राज बदल दो।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के चुनाव में कई पार्टियां मैदान में हैं। हरियाणा की जनता ने इस सभी पार्टियों को मौका देकर देख लिया। इन्होंने हरियाणा को कैसे बर्बाद किया इसके सबसे बड़ गवाह आप लोग हो। इस लिए इस बार मिलकर झाड़ू चलानी है और हरियाणा की राजनीति में एक बदलाव लाना है। ये बदलाव अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में लाना है। अरविंद केजरीवाल ने 10 साल की आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनाने का काम किया है। आपके इसी हरियाणा का लाल अरविंद केजरीवाल इसी हरियाणा की मिट्‌टी से निकले और उन्होंने देश के सबसे बड़े संस्थान आईआईटी खड़गपुर से पढ़ाई की। इसके बाद इनकम टैक्स के कमिश्नर बने, उस नौकरी को लात मारकर झुग्गी झोपड़ियों में रहने लगे और गरीबों की लड़ाई लड़ी।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने 49 दिन मुख्यमंत्री बनने के बाद जब उसूलों और सिद्धातों की बात आई तो अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़कर कहा कि हम जनता के बीच जाएंगे। इसके बाद 67 सीटें जीतकर सरकार बनाई। अरविंद केजरीवाल ने 10 साल की राजनीतिक सफर में देश राजनीति में ऐसा बदलाव किया कोई सोच भी नहीं सकता था कि गरीब के घर में रोशनी आएगी मगर उसकी कोई कीमत नहीं होगी। यदि ये सपना देश की राजनीति में किसी ने पूरा किया तो वो अरविंद केजरीवाल ने किया। इसलिए इस बार ईमानदारी की एक ही पहचान, झाड़ू का निशान और अरविंद केजरीवाल।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली में मुख्यमंत्री बने तो दिल्ली में बिजली फ्री, पानी फ्री, शिक्षा फ्री, चिकित्सा फ्री, महिलाओं के लिए बस यात्रा और बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा फ्री करने का काम किया। अरविंद केजरीवाल ने फरिश्ते स्कीम लाकर कहा कि यदि रास्ते में किसी का एक्सीडेंट हो जाए तो उसको छोड़कर भागना नहीं उसको अस्पताल में पहुंचा देना जिसके लिए सरकार दो हजार रुपए देगी और इलाज में जितना मर्जी खर्च हो सारा खर्च सरकार देगी। उन्होंने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल की सरकार बनी तो स्कूलों में जाले लगे रहते थे। आज उसी सरकारी स्कूल में अरविंद केजरीवाल ने एसी के कमरे बनवाने का काम किया है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में स्विमिंग पूल बनवाए और ग्राउंड बनवाए। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सतेंद्र जैन और मुझे छह महीने तक जेल में रखा। लेकिन इनके सामने झुके नहीं।

CET Fake Website: पंचकुला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नकली CET वेबसाइट के मास्टरमाइंड गिरफ्तार
CET Fake Website: पंचकुला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नकली CET वेबसाइट के मास्टरमाइंड गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि इन 10 सालों में किसकी जिंदगी में बदलाव आया यदि ये सोचोगे तो चुनाव में सही निर्णय ले पाओगे। यदि बीजेपी के झूठ को याद करोगे तो याद करना कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2024 में 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया था। बीजेपी ने वादा किया था कि महंगाई कम कर देंगे, लेकिन डीजल 100 पार हुआ, पेट्रोल 110 पार हुआ, टमाटर 250 रुपए किलो बिका, सब्जी महंगी, सरसों का तेल महंगा हुआ और गैस सिलेंडर 1200 का हो गया। बीजेपी ने महंगाई को आसमान पर पहुंचाने का काम किया है। बीजेपी ने काला धान लाने का वादा किया था कि इतना काला धन लाएंगे कि हर आदमी के खाते में 15 लाख जमा हो जाएगा, लेकिन किसी के खाते में 15 पैसे नहीं आए। ये बीजेपी भारतीय जुमला पार्टी है और भारतीय झूठा पार्टी है। बीजेपी जाति और धर्म के नाम पर लड़ाती है इसलिए बीजेपी केवल लड़ा सकती है इसलिए लड़ाई वाली पार्टी है और आम आदमी पार्टी पढ़ाई वाली पार्टी है, क्योंकि हम पढ़ाई की बात करते हैं। यदि अपने बच्चों के लिए अच्छे स्कूल बनाने हैं तो आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को जीताना है और अरविंद केजरीवाल को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि मैं विश्वास के साथ कहता हूं कि हरियाणा में अगली सरकार का रिमोट कंट्रोल अरविंद केजरीवाल के हाथ में होगा। आम आदमी पार्टी के बगैर कोई सरकार नहीं बनेगी। यदि रिमोट कंट्रोल अरविंद केजरीवाल के हाथ में होगा तो हरियाणा में बेहतरीन सरकारी स्कूल बनाए जाएंगे और शिक्षा पूरी तरह से मुफ्त होगी। बेहतर अस्पताल बनाए जाएंगे और ईलाज मुफ्त होगा। माताओं बहनों के लिए बस यात्रा मुफ्त होगी और हर नौजवान को नौकरी देने का काम किया जाएगा। आम आमदी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में काम करके दिखाए हैं। यदि वो राजनीति हरियाणा में लाना चाहते हो तो इस बार सत्ता की चाबी आम आदमी पार्टी के हाथ में दे दो।

उन्होंने कहा कि चुनाव आता है तो मोदी जी कहते हैं कि आपकी संपत्ति को लूट कर उनको दे देंगे जिनके ज्यादा बच्चे हैं, तुम्हारा मंगलसूत्र छीन लिया जाएगा, यूपी में गए तो कहा कि दिवाली पर दो सिलेंडर मिलेगा। लेकिन यूपी वाले इंतजार करते रहे न सिलेंडर मिला और न नरेंद्र मिला। ये बईमान लोग हैं इसलिए इनके चक्कर में मत पड़ना। सच्चा और ईमानदार नेता हरियाणा का लाल अरविंद केजरीवाल है। अरविंद केजरीवाल ने जो कहा पूरा करके दिखाया। इन्होंने अरविंद केजरीवाल को बहुत यातनाएं दी, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने कहा जब तक जान है जनता के लिए लड़ता रहूंगा।

उन्होंने कहा कि बीजेपी वालों ने किसानों को आतंकवादी और खालीस्तानी कहा, किसानों पर लाठियां बरसाई गई। तीन काले कृषि कानूनों का विरोध किया तो किसानों के रास्ते में किले ठोक दी गई और उन पर आंसू गैस के गोले दागे गए। तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ 750 से ज्यादा किसानों ने शहादत दी है। इन्होंने किसानों को दिल्ली में नहीं घुसने दिया। इसलिए इस चुनाव में बीजेपी वालों को अपने गांव में मत घुसने देना। इनको हरियाणा की राजनीति से बेदखल करने का काम करना है। आम आदमी पार्टी हरियाणा में बदलाव लाने जा रही है उसके लिए आपका साथ और वोट चाहिए। इस बार झाड़ू के निशान पर बटन दबाकर इनको सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के हर गांव में बाहर एक बड़ा गेट बना होता है। जिसपर शहीद का नाम दर्ज होता है। गांव के लोगों से पूछो तो बताते हैं हमारा बेटा पाकिस्तान से लड़ते शहीद हो गया, हमारा बेटा चीन से लड़ते शहीद हो गया। हमारा बेटा कारगिल में शहीद हो गया। बीजेपी ने अग्निवीर योजना लाकर शहीदों और नौजवानों के साथ गद्दारी की है। बीजेपी अग्निवीर योजना लेकर आई और भारत की सेना को ठेके पर रखने का काम किया। बीजेपी ने सेना के साथ भी गद्दारी करने का काम किया है। आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर अग्निवीर योजना को कूड़ेदान में डालने का काम करेंगे। मोदी 73 साल की उम्र में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे और हरियाणा का नौजवान 21 साल की उम्र में रिटायर हो जाएगा। इस व्यवस्था को बदलना है।

Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?
Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?

उन्होंने कहा कि किसानों को समर्थन मूल्य देने के लिए सरकार के पास पैसा नहीं है, नौजवानों का पैसा कहां गया?, महंगाई क्यों बढ़ रही है? और सरकार के खजाने का पैसा कहां गया? तो पता चलता है कि बीजेपी की सरकार ने पूंजीपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए माफ कर दिया। लेकिन किसान और नौजवान का कर्जा माफ करने के लिए सरकार के पास पैसा नहीं है। देश के बैंकों को चंद पूंजीपतियों ने लूटने का काम किया है। अडाणी ने 2.5 लाख करोड़ रुपए, नीरव मोदी ने 20 हजार करोड़ रुपए और विजय माल्य ने 10 हजार करोड़ रुपए बैंकों का लूटा। सरकार के खजाने में कमी नहीं है सरकार की नीयत में कमी है। इसलिए चुनाव में अच्छे लोगों को जीताना है और 5 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी की सरकार बनानी है।

Back to top button