बीजेपी नेता Vijay Rupani का दावा! लुधियाना उपचुनाव से ही बदल जाएगी पंजाब की सियासत

Vijay Rupani: गुजरात के अहमदाबाद शहर के मेघनानी नगर इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ है जहां एयर इंडिया का एक विमान क्रैश हो गया। इस विमान में कुल 242 यात्री सवार थे। इस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस हादसे में कई लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है।
विमान में सवार थे विजय रूपाणी
इस विमान में पंजाब भाजपा के प्रभारी और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। यह खबर सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई। सभी की निगाहें इस बात पर टिक गईं कि रूपाणी सुरक्षित हैं या नहीं। हालांकि अब तक उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
लुधियाना दौरे पर थे विजय रूपाणी
विजय रूपाणी 9 जून को लुधियाना दौरे पर आए थे। यहां उन्होंने पश्चिम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी जीवन गुप्ता के पक्ष में बात करते हुए कहा था कि यह सीट बीजेपी का गढ़ है और पार्टी यहां बड़ी जीत दर्ज करेगी।
जीवन गुप्ता को बताया मेहनती और ईमानदार
रूपाणी ने कहा कि जीवन गुप्ता एक साधारण परिवार से आते हैं और वह बहुत मेहनती और ईमानदार व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने एक जमीनी कार्यकर्ता को टिकट देकर समाज को अच्छा संदेश दिया है। इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ेगा और जनता का विश्वास भी मजबूत होगा।
2027 के चुनाव की तैयारी का पहला पड़ाव
रूपाणी ने कहा कि इस उपचुनाव में जीवन गुप्ता की जीत केवल एक सीट तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि यह 2027 के चुनावों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने दावा किया कि यह जीत बीजेपी की भविष्य की रणनीति का रास्ता तय करेगी और पार्टी को मजबूती देगी।