हरियाणा

भाजपा का दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वायदा झूठा – राजिंद्र बला

सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – हरियाणा पुलिस भर्ती बोर्ड के पूर्व सदस्य एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजिंद्र बल्ला ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो 36 बिरादरी को साथ लेकर देश और प्रदेश का समुचित विकास करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही देश-प्रदेश में शांति और भाईचारे का माहौल पैदा किया। कांग्रेस के शासनकाल में कभी भी जातिय दंगे व धर्म के आधार पर कोई राजनीति नही हुई। हरियाणा पुलिस भर्ती बोर्ड के पूर्व सदस्य एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजिंद्र बल्ला तरावड़ी के वार्ड नंबर-6 में लोगों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों से अवगत करवा रहे थे।

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी जीत का परचम लहराऐगी, क्योंकि देश व प्रदेश की जनता अच्छी तरह से जानती है कि कांग्रेस पार्टी का ही देश के विकास में अहम योगदान है। राजिंद्र बल्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम आदमी व गरीब बेसहारा, जरूरतमंद, मजदूरी, किसान, व्यापारी व कर्मचारी सभी वर्गो के हितों को देखते हुए नीतियों का गठन करती है। कांग्रेस के शासनकाल में ही सूचना का अधिकार मिला, जिससे आम आदमी को फायदा हुआ। भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए भी इस अधिकार का अहम योगदान रहा। कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा के तहत लोगों को 100 दिन का रोजगार दिया।

Haryana News: चोर ने दुकान में आराम से किया कब्जा, मालिक की कुर्सी पर बैठकर चोरी की लाखों की रकम
Haryana News: चोर ने दुकान में आराम से किया कब्जा, मालिक की कुर्सी पर बैठकर चोरी की लाखों की रकम

छह साल से लेकर चौदह साल के बच्चे को निशुल्क शिक्षा का अधिकार भी कांग्रेस पार्टी ने दिया। कांग्रेस ने आम आदमी को भोजन का अधिकार दिया गया, ताकि देश में कोई भूखा न रहे, बल्कि भाजपा शासन में एक भी कल्याणकारी नीति नही बनी, जिससे आम आदमी को फायदा हुआ। बल्ला ने बताया कि भाजपा ने ऐसी नीतियां बनाई, जिससे आम आदमी नही बल्कि कुछेक वर्ग को फायदा मिला। भाजपा राज में मंहगाई चरम सीमा पर है। पैट्रोल-डीजल के भाव लगाकार आसमान छू रहे हैं।

सब्जियों के भाव आम आदमी की कमर तोड़ रहे हैं। राजिंद्र बल्ला ने कहा कि चुनावों में असली मुद्दों को छोडक़र जनता का ध्यान भटकाया जा रहा है। 2014 में जो वायदे किए गए थे, उनमें से भाजपा एक भी वायदा पूरा नही कर पाई है। भाजपा का हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वायदा झूठा साबित हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के ब्लाकध्यक्ष चरणदेव कामरा, प्रदेश सचिव मुनीष परवेज राणा, कांग्रेस नेता सुल्तान सोहलो, सुनील, चिन्नू, रोबिन, भीम सिंह, अर्जुन, कमल, चिराग समेत कई युवा मौजूद रहे।

Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम
Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम

Back to top button