ताजा समाचारवायरल

वरमाला डालते हुए दुल्हे को दुल्हन ने जड़ दिया जोरदार थप्पड़, वायरल हो गया वीडियो

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दूल्हे ने वरमाला के समय ऐसी हरकत कर दी कि बात पुलिस स्टेशन तक पहुंच गई। दरअसरल, दूल्हे ने वरमाला अपनी पत्नी की बजाय उसकी दोस्त के गले में डाल दी।

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दूल्हे ने वरमाला के समय ऐसी हरकत कर दी कि बात पुलिस स्टेशन तक पहुंच गई। दरअसरल, दूल्हे ने वरमाला अपनी पत्नी की बजाय उसकी दोस्त के गले में डाल दी। इसके बाद जो हुए वह काफी हैरान कर दिने वाला था। आइए जानते हैं पूरा मामला।

शराब के नशे में धुत थे दूल्हे राजा
शादी का दिन हर किसी के लिए खास होता है। लेकिन यूपी के बरेली में नशे में धुत दूल्हे ने दुल्हन की बजाय उसकी दोस्त के गले में वरमाला पहना दी। फिर क्या था शादी में बवाल मच गया और दुल्हन का पारा चढ़ गया।

https://x.com/JaikyYadav16/status/1894647480954097698?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1894647480954097698%7Ctwgr%5E80e270d6465300df953f20053a5ff2b45b908492%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fviral-video%2Fbareilly-news-bride-slap-groom-before-v-mistakelly-bride-friend-neck-due-to-wine-drink-at-own-wedding%2F1085095%2F

Delhi News: बकरीद से पहले दिल्ली सरकार का एक्शन! ऊंट और गाय की कुर्बानी पर बैन, सरकार ने किया साफ-साफ ऐलान
Delhi News: बकरीद से पहले दिल्ली सरकार का एक्शन! ऊंट और गाय की कुर्बानी पर बैन, सरकार ने किया साफ-साफ ऐलान

दुल्हन ने दूल्हे को मारा जोरदार थप्पड़
दूल्हे ने दुल्हन की सहेली के गले में जयमाला पहनाने पर दुल्हन गुस्से से लाल हो गई। गुस्साई दुल्हन ने दूल्हे को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। ये पल सभी के लिए बहुत शर्मिंदा करने वाला था।

जानें क्या था पूरा मामला
मामला बरेली के नौगना भगवंतपुर गांव का है जहां 26 वर्षीय लड़की की बारात गई थी। लड़की हाथों में वरमाला लिए अपने सपनों के राजकुमार का इतंजार कर रही थी। लेकिन दूल्हा अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। पहले तो लंबे इंतजार के बाद वो स्टेज पर लेट पहुंचा और फिर दुल्हन की जगह नशे में धुत दुल्हे ने उसकी सहेली के गले में वरमाला डाल दी।

मामला पुलिस तक पहुंचा
ये मामला इतना बड़ा बन गया कि पुलिस तक जा पहुंचा। एक पुलिसकर्मी ने लड़के और उसके पिता की सभी के सामने क्लास लगाई और उससे पूछा कि ये दिन तो इतना खास था फिर कैसे इतनी बड़ी गलती हो गई।

IND vs ENG: IPL के धुरंधरों को मिला टेस्ट टीम में मौका, क्या नई टीम इंग्लैंड में कर पाएगी कमाल?
IND vs ENG: IPL के धुरंधरों को मिला टेस्ट टीम में मौका, क्या नई टीम इंग्लैंड में कर पाएगी कमाल?

इस पर लड़का और उसके पिता ने कहा कि ये सब नशे में होने की वजह से हुआ है। पुलिस वाले ने उनके खिलाफ एक्शन लिया और लड़की के परिवार वालों ने शादी कैंसिल कर दी।

Back to top button