हरियाणा

बच्चों का भविष्य उकेरती हैं प्रतिभाएं – कर्मसिंह जाम्बा

सत्यखबर तरावड़ी  (रोहित लामसर) – एस.के.एस. इंटरनेशनल गुरुकुल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमे गांव जाम्बा के सरपंच कर्म सिंह जाम्बा ने बतौर मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्ववलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम की अद्यक्षता एस.के.एस. इंटरनेशनल गुरुकुल की प्रिंसिपल मोनिका ढुसिजा केरला ने की। एस.के.एस. इंटरनेशनल गुरुकुल के चेयरमैन गुरप्रीत सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बच्चों ने अलग अलग विषयों पर आधारित विज्ञान प्रदर्शनी के मॉडल बनाए।

Haryana: तकनीकी खराबी के कारण भिवानी में कार में लगी आग, बैंक मैनेजर की दर्दनाक मौत
Haryana: तकनीकी खराबी के कारण भिवानी में कार में लगी आग, बैंक मैनेजर की दर्दनाक मौत

गुरुकुल कमेटी के साथ साथ मौके पर पहुँचे मुख्यतिथि व गणमान्य लोगों ने प्रदर्शनी में बनाए गए मॉडलों को सराहा। मुख्यतिथि सरपंच कर्म सिंह जाम्बा ने कहा कि प्रतिभाएं बच्चो का भविष्य उकेरती हैं। समय समय पर बच्चों को ऐसा मौका जरूर मिलना चाहिए, जिससे बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिले। इस दौरान एस.के.एस. इंटरनेशनल गुरुकुल के चेयरमैन गुरप्रीत व प्रिंसिपल मोनिका ढुसिजा केरला ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर डॉ वंदना, सरपंच राजपाल, सुनील, अनिरुद्ध, सरनजीत कौर समेत कई लोग मौजूद रहे।

Haryana में पुलिस वाले के घर में घुसकर हुआ भयानक मर्डर, चुनावी रंजिश का शक!
Haryana में पुलिस वाले के घर में घुसकर हुआ भयानक मर्डर, चुनावी रंजिश का शक!

Back to top button