Bullet Train: विरार स्टेशन पर बिछी नींव की पहली ईंट! पहली स्लैब की कास्टिंग ने दिखाया विकास का नया चेहरा

Bullet Train: देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का काम बहुत तेज़ी से चल रहा है। महाराष्ट्र के विरार स्टेशन पर अब स्लैब कास्टिंग का काम भी शुरू हो गया है। इस स्टेशन पर कुल 9 स्लैब बनाए जाएंगे जिन पर ट्रैक बिछाया जाएगा।
विरार स्टेशन पर पहला स्लैब तैयार
विरार बुलेट ट्रेन स्टेशन पर पहला स्लैब तैयार हो गया है जो 50 मीटर लंबा और 35.32 मीटर चौड़ा है। इसकी मोटाई लगभग 300 मिमी है। इसे बनाने में 1,555 क्यूबिक मीटर कंक्रीट का इस्तेमाल किया गया है। यह स्टेशन पहाड़ी इलाके में है और इसकी डिज़ाइन पहाड़ी हवाओं को ध्यान में रखकर की गई है।
Slab casting has commenced at Virar Bullet Train Station, Maharashtra. The first of 9 slabs to support track laying is in place. Located on a hill, the station’s design aims to depict the mountain winds. 🏗️🚞 pic.twitter.com/dLmvtdbdTC
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) June 2, 2025
दो स्तरों वाला होगा विरार स्टेशन
विरार बुलेट ट्रेन स्टेशन को दो स्तरों पर बनाया जा रहा है। पहला स्तर कंकोर्स लेवल होगा और दूसरा रेल लेवल होगा। इस पूरे स्टेशन की लंबाई लगभग 425 मीटर होगी। यह स्टेशन मुंबई-अहमदाबाद रूट के चार मुख्य स्टेशनों में से एक होगा।
पूरे कॉरिडोर में 12 स्टेशन बनेंगे
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर कुल 12 स्टेशन बनेंगे जिनमें से 4 स्टेशन महाराष्ट्र में और 8 स्टेशन गुजरात में होंगे। महाराष्ट्र के बान्द्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स ठाणे विरार और बोईसर इस रूट में शामिल हैं। पूरी दूरी 508 किलोमीटर की है जो बुलेट ट्रेन कुछ ही घंटों में तय करेगी।
शिंकानसेन ट्रेन से होगी ट्रायल की शुरुआत
इस परियोजना के लिए जापान की मदद से दो शिंकानसेन ट्रेन सेट भारत को दिए जाएंगे जिनमें एक E5 सीरीज और दूसरी E3 सीरीज की होगी। ये ट्रेनों का परीक्षण और प्रारंभिक निरीक्षण करने में इस्तेमाल की जाएंगी। इस तरह भारत में बुलेट ट्रेन के सपने को साकार किया जा रहा है।