सत्यखबर, भिवानी (अमन शर्मा) – हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड आगामी अक्टूबर महीने में स्वर्ण जंयती वर्ष में मेधावी छात्रों का अलंकरण समारोह मनाएंगा। इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा को बोर्ड द्वारा निमंत्रण दिया गया है।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के कम्यूनिटी सैंटर में बोर्ड के अध्यक्ष डॉ जगबीर सिंह की अध्यक्षता में अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों व कर्मचारियों की कमेटियां बनाई गई है।
बोर्ड चेयरमेन डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि बोर्ड अपनी 50वीं वर्षगांठ को यादगार बनाना चहाता है तथा इसके लिए कार्यक्रम के अलंकरण समारोह में मुख्यअतिथि के तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व कार्यक्रम की अध्यक्षता के लिए शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण दे चुका है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होगें तथा इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के मेधावी छात्रों को सम्मानित करेंगा।
चेयरमेन ने बताया कि पिछले 6 वर्षो से बोर्ड द्वारा अंलकरण समारोह आयोजित नही किया गया है तथा अब बोर्ड अक्टूबर माह में अंलकरण समारोह आयोजित कर रहा है। इसी कड़ी में बोर्ड 2 अक्टूबर को गांधी जंयती के दिन स्वच्छता अभियान भी चलाएंगा जिसमें बोर्ड के सभी स्टाफ के सदस्य शामिल होगें।
Aluminium scrap transformation Aluminium anodizing scrap recycling Metal waste reclaiming and processing