ताजा समाचार

सोनीपत सीट पर कांग्रेस उतार सकती है इस तगड़े उम्मीदवार को

सत्य खबर, चंडीगढ़ । 

कांग्रेस की टिकटों को लेकर भले ही देर हो रही हो पर एक नाम सबकी जुबां पर है। और वह नाम है सोनीपत लोकसभा सीट से सतपाल ब्रह्मचारी का। सतपाल ब्रह्मचारी की टिकट को लगभग फाइनल माना जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि सतपाल ब्रह्मचारी के लिए कांग्रेस के सभी गुट एकमत हैं। सतपाल ब्रह्मचारी सोनीपत लोकसभा में जीत के लिए भी प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं जिसका कारण यह है कि ब्रह्मचारी जी का जिला जींद और सोनीपत में लोगों के साथ सीधा जुड़ाव है। वह हरिद्वार में तो दो आश्रम के महंत है ही हरियाणा में भी तीन मुख्य आश्रमों के महत भी हैं। पवित्र तीर्थ पिंडारा में कालवा वाली धर्मशाला जिसे वक्तआनंद आश्रम के नाम से भी जाना जाता है। इसका संचालन भी ब्रह्मचारी जी करते हैं। पिंडारा में हरियाणा के लोगों की बड़ी आस्था है और जींद जिले के सभी लोगों का इस धर्मशाला से बड़ा जुड़ाव है। इसके अलावा सफीदों के पवित्र खान्सर चौंक मि देखरेख भी सतपाल ब्रह्मचारी करते है। वही गांगोली बड़ा मंदिर का संचालन भी वही करते है।

Nothing Phone 3 की पहली झलक आई सामने, डिजाइन और फीचर्स देख रह जाएंगे दंग
Nothing Phone 3 की पहली झलक आई सामने, डिजाइन और फीचर्स देख रह जाएंगे दंग

अपनी धार्मिक संस्थाओं की वजह से उनका लोगों से सीधा जुड़ाव तो है ही भाजपा के धार्मिक रणनीति की भी ब्रह्मचारी जी बड़ी काट सिद्ध हो सकते है। भाजपा जहां राम मंदिर जैसे मुद्दे पर लोगों से वोट की अपील कर रही है तो पिछले कहीं दशक से सतपाल ब्रह्मचारी लोगों को धार्मिकता से जोड़ने का काम कर ही रहे हैं।

सतपाल ब्रह्मचारी के साथ अकेले ब्राह्मण ही नहीं क्षेत्र के वैश्य और किसान परिवार भी सीधे जुड़े हुए हैं। धर्म कर्म के कार्यों के लिए किसी को हरिद्वार जाना हो पांडु पिंडारा जाना हो वहां ब्रह्मचारी जी इन लोगों की खूब मदद करते हैं। इसके अलावा इस बार सोनीपत लोकसभा में जींद जिले से उम्मीदवार का नारा भी उनकी दावेदारी को मजबूत कर रहा।

Punjab News: पाकिस्तान के लिए भारत में चल रहा था बड़ा जासूसी नेटवर्क! पंजाब पुलिस ने किया यूट्यूबर का पर्दाफाश
Punjab News: पाकिस्तान के लिए भारत में चल रहा था बड़ा जासूसी नेटवर्क! पंजाब पुलिस ने किया यूट्यूबर का पर्दाफाश

कांग्रेस के सर्वे में जींद जिले में ब्रह्मचारी का नाम सबसे मजबूत दावेदार के तौर पर आया तो वहीं गोहाना और सोनीपत विधानसभा में भी सर्वे में उनका नाम काफी आगे था। यही वजह रहेगी आपको कांग्रेस दाएं बाएं ना जाकर सीधे ब्रह्मचारी जी के नाम पर अपनी सहमति जता रही है। इसके अलावा उनकी जीत को लेकर कांग्रेस इसलिए भी आस-पास तय की जींद जिले से ब्रह्मचारी जी का खुद का वजूद काम आएगा तो सोनीपत जिले से भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा कैडर इनकी जीत को सुनिश्चित कर देगा।

Back to top button