हरियाणा

हरियाणा में गरजे कांग्रेस अध्यक्ष खडग़े,मोदी व आरएसएस को धो डाला

सत्य खबर, यमुनानगर ।
ऑल इंडिया कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हरियाणा के यमुनानगर पहुंच गए हैं। वह यहां जगाधरी में रैली को संबोधित कर रहे हैं। इस रैली के बाद वह चंडीगढ़ रवाना होंगे।

वहां वह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा, हरियाणा पार्टी अध्यक्ष चौधरी उदयभान के साथ मीटिंग करेंगे। शाम चार बजे के करीब वह एक प्रेंस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

कल राहुल गांधी हरियाणा आएंगे
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के 22 मई को हरियाणा रहेंगे, यहां उनके तीन बड़े कार्यक्रम रखे गए हैं। सबसे पहले वह चरखी दादरी में एक रैली को संबोधित करेंगे, जो भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट का एक हिस्सा है, और बाद में सोनीपत लोकसभा में कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी के लिए वोट मांगेंगे।

शाम को राहुल गांधी पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में ‘संविधान सम्मान सम्मेलन’ की अध्यक्षता करेंगे। सभी कार्यक्रमों में राहुल गांधी के साथ हुड्डा भी मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मैं हैदराबाद गया था, वहां कह रहे थे कि तुम होशियार रहो। कह रहे थे कि कांग्रेस की सरकार आएगी तो वह तुम्हारा सब छीन लेगी। तुम्हारा स्कैन करेगी, मंगल सूत्र छीन लेगी। तुम्हारे पास अगर एक भैंस है तो वह मुसलमानों को दे देगी। ये मेरे शब्द नहीं हैं, मोदी के शब्द हैं। अब क्या ऐसे व्यक्ति को वोट देना चाहिए। मोदी मोदी बोलने वाले चंद लोग हैं, वह तो झूठों का सरदार है। मैं मोदी के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन मैं उसकी विचारधारा के खिलाफ हूं। आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ हूं।

इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने काम किया
उन्होंने कहा कि तुम तो सिर्फ यही बात करते हो कि यहां से चूहा निकाला, वहां से बिल्ली निकाली। आयरन लेडी इंदिरा गांधी के निर्णय, हमारे राजीव गांधी ने जो काम किया उसको काम कहते हैं। नेहरू ने काम किया उसको काम कहते हैं। तुम तो पैसा गिनाते रहते हो।

उद्योग खत्म हो गया
खड़गे ने कहा कि अब मोदी के जमाने में क्या हो गया। उद्योग खत्म हो गया, बेरोजगारी बढ़ गई, लेकिन मोदी अब भी यही कहते हैं कि आप मुझे वोट दो मैं देश का विकास करूंगा। अरे जब पंडित जैसे प्रधानमंत्री थे तब बड़े बड़े डैम बनाए गए। कारखाने बनाए गए। लाखों लोगों को रोजगार दिया। आप क्या कर रहे हो, रोजगार छीन रहे हो।

आज प्रधानमंत्री मोदी हमारे पैसे को अडानी-अंबानी को दे रहे हैं। कहते हैं कि आज देश हमारी वजह से मजबूत है। अरे तुम तो पहाड़ खोदकर चुहिया निकालने वाले लोग हो।

हम काम करके दिखाते हैं
उन्होंने कहा कि हम मोदी की तरह बात नहीं करते हैं, काम करके दिखाते हैं, लेकिन फिर भी बीजेपी के लोग बार बार ये कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने 55 साल में क्या किया। मैं बार बार बोलता हूं ये बात मत बोलिए। मोदी अपने साथियों को कहो, कि कांग्रेस ने क्या किया। ये पूछिए कांग्रेस ने क्या नहीं किया। हमने इतना काम किया कि आप प्रधानमंत्री बने, नहीं तो आपको पूछने वाला कोई नहीं था।

जब पंडित, बाबा साहब ने मिलकर संविधान बनाया, उसी से ही आप प्रधानमंत्री बने हो। ये किसकी देन है, ये देश के संविधान की देन है। फिर भी आज बीजेपी पूछती है कि आपने क्या किया। हमनें बहुत कुछ किया। दस साल पहले हरियाणा में जो विकास हुआ था, तब यहां का उद्योग कितना आगे था।

राजीव गांधी को याद किया
खड़गे ने कहा कि सबसे पहले मैं भारत रत्न राजीव गांधी के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आप सभी जानते हैं कि अब तक सबसे भारी बहुमत में कांग्रेस को 414 सीटें मिली थीं। उस समय पार्टी का नेतृत्व राजीव गांधी कर रहे थे। एंटी डिफेक्शन लॉ, आज जो चीजें हमारी जीवन पर असर डाल रही हैं, जैसे संचार, उन्होंने ही रखी थी। आधुनिक पंचायत विकास की बुनियाद भी उन्होंने रखी। जिसके कारण तीस लाख पैंतालीस हजार पंचायतों का विकास हुआ। ऐसा मौका सिर्फ राजीव गांधी ने दिया। आज महिलाएं सरपंच हैं, दलित सरपंच हैं, ओबीसी सरपंच हैं। आज सभी वर्गों को राजनीति में मौका मिला है, ये कांग्रेस की वजह से ही मिला है। राजीव गांधी आप तमाम वोटर्स को वोटिंग का अधिकार देने के लिए उम्र को 21 से घटाकर 18 साल कर दिया।

Back to top button