सत्यखबर
देश में कोरोना की रफ्तार काबू में है। बीते 24 घंटे में 92,596 केस सामने आए, जबकि 2,219 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। वहीं अब तक 2.90 करोड़ कुल संक्रमित मामले सामने आ चुके है जिसमें से 2.75 करोड़ लोग ठीक हो चुके है। वहीं बीते 24 घंटे में 1.62 लाख लोग ठीक हुए है। अभी तक 3.53 लाख लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। एक्टिव केस की संख्या 12.31,415 है। वहीं 23,90,58,360 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।
गौरतलब यह है कि मंगलवार को लगातार दूसरे दिन नए संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख से कम रहा। इस दौरान 92,719 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई और 2,222 लोगों की संक्रमण की वजह से जान गई। अच्छी बात यह भी रही कि इस दौरान 1 लाख 62 हजार 280 संक्रमित ठीक हो गए।
एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या की बात करें, तो बीते दिन इसमें 71,792 की कमी रिकॉर्ड की गई। पिछले 15 दिनों में एक्टिव केसों में 13 लाख 54 हजार 978 की कमी हुई है। देश में 24 मई को 25.81 लाख एक्टिव केस थे, जो अब घटकर 12.26 लाख रह गए हैं।
Scrap aluminium market insights Aluminium alloy reprocessing Scrap metal evaluation