ताजा समाचारहरियाणा

हरियाणा पुलिस का रिश्वतखोर ASI गिरफ्तार, 80000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

शिकायतकर्ता श्री अमन निवासी गुरूतेग बहादुर कालोनी कैथल ने ए.सी.बी. अम्बाला को दी गई शिकायत मे आरोप लगाया कि वह पेहवा गुरूद्वारा मे सेवा करता है। उसकी वहाँ जानकारी हिम्मत सिंह निवासी करनाल से हो गई थी।

उसके द्वारा हिम्मत सिंह से जुलाई 2024 में 2 लाख रू. उधार लिये थे। हिम्मत सिंह द्वारा सितम्बर 2024 में उससे 2 लाख रू. वापिस देने बारे कहा गया। जिस पर उसने अपने दोस्त लवप्रीत ंिसह निवासी इन्द्री, जिला करनाल से 2 लाख रू. की मांगे। लवप्रीत द्वारा उसके कहने पर हिम्मत सिंह के खाता में 2 लाख रू. ट्रांसफर कर दिये।

Glenn Maxwell का चौंकाने वाला फैसला! वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, नई पीढ़ी के लिए खोला रास्ता
Glenn Maxwell का चौंकाने वाला फैसला! वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, नई पीढ़ी के लिए खोला रास्ता

फरवरी 2025 में उसके पास हिम्मत सिंह का फोन आया, जिसने उसे बताया कि आपने जो 2 लाख रू. मेरे खाता में लवप्रीत सिंह से डलवाये है, उस सम्बन्ध में साईबर थाना सोनीपत से पुलिस उसके ऑफिस में आई है, आप लवप्रीत से पता करें कि उसके द्वारा मेरे खाता में 2 लाख रू. कहां से डलवाये है।

दिनांक 27.2.2025 को वह लवप्रीत के घर इन्द्री गया तो उसी समय सोनीपत साईबर पुलिस हिम्मत सिंह के साथ मौका पर आ गई। आरोपी सहायक उप निरीक्षक संजय कुमार उपरोक्त द्वारा उससे कहा गया कि लवप्रीत द्वारा जो 2 लाख रू. हिम्मत सिंह के खाता में डाले गये है,वह फ्राड राशी है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सहायक उप निरीक्षक संजय कुमार उसको इस प्रकरण में दर्ज अभियोग संख्या 10/2025 थाना साईबर सैल सैक्टर-23 सोनीपत में गिरफतार करने का दबाव बनाकर उससे 80,000/-रू. नकद बतौर रिश्वत राशी मांग रहा है।

Punjab News: प्रीत नगर में ड्रग्स तस्करों ने CIA स्टाफ पर किया हमला! पुलिस ने सात हमलावरों के खिलाफ दर्ज किया मामला
Punjab News: प्रीत नगर में ड्रग्स तस्करों ने CIA स्टाफ पर किया हमला! पुलिस ने सात हमलावरों के खिलाफ दर्ज किया मामला

शिकायतकर्ता श्री अमन उपरोक्त की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए ए.सी.बी. अम्बाला की टीम ने आरोपी सहायक उप निरीक्षक संजय कुमार, न. 1353/सोनीपत थाना साईबर सैल सैक्टर-23 सोनीपत को शिकायतकर्ता से 80,000/- रू. नगद बतौर रिश्वत राशि लेते हुए थाना साईबल सैल सैक्टर-23 सोनीपत से आज दिनंाक 11.3.2025 को गिरफतार किया गया है। यह पूरी कार्यवाही गवाहो के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई तथा इस कार्यवाही में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 105 का भी पालन किया गया है।

Back to top button