सत्यखबर, पानीपत। Cow calf killed to make meat
हरियाणा के पानीपत जिले के सनौली में एक घर में गाय के बछड़े की हत्या की दी गई। इतना ही नहीं, आरोपियों ने कत्ल करने के बाद उसका मीट भी बना लिया। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों के खिलाफ गौवंश हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
ALSO READ: 22 मई का राशिफल: जानिए किन राशि वालों के जीवन में आएगा नयापन
सनौली थाना पुलिस को दी शिकायत में ASI प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव जलालपुर-2 में सरवर निवासी गढ़ी बेसक व शादीन निवासी जलालपुर-2 ने शादीन के घर में गाय का बछड़ा काट दिया है।
ALSO READ: गुरुग्राम यूनिवर्सिटी बनी राजनीति का अखाड़ा, जानिए क्यों?
बछड़े की खाल, खुर व सींग और पूंछ फेंक दी है। रसोई में प्लास्टिक की लाल बाल्टी में मीट रखा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां पहुंचने पर पुलिस को मौके पर महबूब उर्फ पप्पू निवासी जलालपुर-2 मिला।
ALSO READ: 2 हजार के नोट बदलने को लेकर अब बदला यह नियम
जिसके बाद पुलिस ने घर की रसोई को चेक किया। वहां प्लास्टिक की बाल्टी में मीट रखा मिला। मौके पर शादीन की पत्नी बुबा भी थी। मीट का वजन 1 किलो 600 ग्राम पाया गया। जिसके बाद चेक करवाया तो वह गाय के बछड़े का ही मीट पाया गया। आरोपियों पर गौवंश हत्या की धारा 13 (1) के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। Cow calf killed to make meat