क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

अंबाला को दहलाने की साजिश का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए युवकों से 2 किलोग्राम आरडीएक्स बरामद

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

नवरात्रि के पहले दिन कुट्टू का आटा खाकर 25 लोग बेहोश

Crime News : अंबाला एसटीएफ ने अंबाला को दहलाने की साजिश का पर्दाफाश करते हुए तीन युवकों को करीब 2 किलो आरडीएक्स के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवकों से एसटीएफ पूछताछ कर रही है कि वह कहां से यह विस्फोटक पदार्थ लेकर आए थे और कहां पर धमाका करने की साजिश थी। एसटीएफ पूछताछ के माध्यम से इस बात का भी खुलासा करेगी कि इन लोगों के साथ कहां-कहां जुड़े हुए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए युवकों में एक अंबाला जिले का है जबकि एक अजमेर और एक मेरठ का रहने वाला है।

अंबाला STF ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बराड़ा-सढ़ौरा मार्ग पर तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों के कब्जे से करीब 1,900 ग्राम संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

कांग्रेस के 12 विधायक थे सतीश नांदल के संपर्क में, मोहनलाल बडोली का बड़ा दावा

STF को सूचना मिली थी कि तीन युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर विस्फोटक सामग्री के साथ बराड़ा की ओर से सढ़ौरा की तरफ जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही एसटीएफ टीम ने शुक्रवार शाम को बराड़ा-सढ़ौरा रोड पर बैरिकेड्स लगाकर रास्ते को पूरी तरह सील कर दिया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई और ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ दिया गया।

कुछ देर बाद जैसे ही संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर मौके पर पहुंचे, पहले से सतर्क खड़ी एसटीएफ टीम ने उन्हें चारों तरफ से घेर कर काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से करीब दो किलो के आसपास विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार युवकों की पहचान मेरठ (उत्तर प्रदेश), अजमेर (राजस्थान) तथा अंबाला जिले के कबांसी गांव के निवासी के रूप में हुई है। इनकी उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। मोटरसाइकिल चला रहे युवक की पहचान जंगबीर के रूप में हुई है।

अल-फलाह यूनिवर्सिटी का नियंत्रण अब हरियाणा सरकार के हाथ में

एसटीएफ अंबाला के अधिकारियों के अनुसार बरामद विस्फोटक की विशेषज्ञों से जांच करवाई जा रही है ताकि इसके प्रकार और इसकी संभावित विनाशकारी क्षमता का पता लगाया जा सके। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक कहां से लाया गया और इसका इस्तेमाल किस मकसद से किया जाना था। पुलिस और खुफिया एजेंसियां अब पकड़े गए युवकों के आपसी संबंधों, पिछले रिकॉर्ड और संभावित नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही हैं। डीएसपी अमन के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन जांच जारी है और जल्द ही कई अहम खुलासे होने की संभावना है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस इस बात के बीच जांच कर रही है कि गिरफ्तार किए गए युवकों के तार कहां-कहां जुड़े हुए हैं और इन लोगों से पूछताछ के आधार पर कुछ और लोगों की गिरफ्तारी भी संभव है। बताया गया है कि आरडीएक्स काले रंग का होता है और बरामद किया गया विस्फोटक पदार्थ भी काले रंग का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button