क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

12 घंटे में हरियाणा पुलिस की दो बदमाशों से मुठभेड़, दो बदमाश घायल, ग्रामीणों ने करनाल के एनकाउंटर को बताया फर्जी

एक बदमाश पर सात मामले दर्ज, पहले भी करनाल पुलिस के साथ मुठभेड़ में हो चुका गिरफ्तार

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Police Encounter : हरियाणा की कैथल और करनाल पुलिस ने 24 घंटे में दो एनकाउंटर किए हैं। दोनों ही एनकाउंटर में दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया है। दोनों बदमाशों को इलाज के लिए नागरिक अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है।

बिजली बिलों से फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमेंट (एफएसए) पूरी तरह से खत्म करे बीजेपी सरकार : प्रो. संपत सिंह

करनाल में मुठभेड़

आज सुबह करनाल पुलिस से मुठभेड़ में गोविंदा नामक एक बदमाश घायल हो गया जिसे बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार गोविंदा करनाल के गोंदर गांव में हुए सूरज राणा हत्याकांड में शामिल है। सूरज राणा हत्याकांड में गोविंदा तीसरा आरोपी है जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है। सूरज राणा हत्याकांड के बाद से गोंदर और उसके आसपास जातिय चुनाव की स्थिति बनी हुई है। इस मामले में निसिंग थाने में दोनों समुदायों की महापंचायत भी हो चुकी है जिसमें शांति बनाए रखने के लिए एक शांति समिति का गठन भी किया गया है, लेकिन इसके बावजूद तनाव बरकरार है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि सूरज राणा हत्याकांड में शामिल गोविंदा आने वाला है और इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की। बाइक पर सवार गोविंदा जब मौके पर पहुंचा तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन गोविंदा ने पुलिस पर गोली चला दी जिसमें एक गोली एक एएसआई को भी लगी है। पुलिस ने आत्मरक्षा में जब गोली चलाई तो गोविंदा के घुटने में एक गोली लगी जिसके बाद गोविंदा गिर गया। पुलिस ने गोविंदा के पास से एक देशी अवैध पिस्तौल, एक बाइक भी बरामद की है। इस मामले का मुख्य आरोपी कुलदीप पहले ही आत्मसमर्पण कर चुका है। बताते हैं कि 2019 में हुई कपिल नामक एक युवक की हत्या के मामले में उसे हत्या का बदला लेने के लिए पिछले दिनों सूरज राणा की हत्या की गई थी। इस मामले में खास बात यह है कि ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने यह फर्जी एनकाउंटर किया है। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी गोविंदा को ग्रामीण खुद पुलिस के पास छोड़कर आए थे लेकिन रात में पुलिस ने गोविंदा के पैर में गोली मारकर उसे घायल कर दिया।

रोहतक जिले के दो गांवों के दो वार्ड अभिशप्त, नहीं बन रहा कोई पंच

कैथल में एनकाउंटर

रविवार दोपहर बाद स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट द्वारा एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में खुशहाल माजरा के पास से आरोपी गांव रंभा जिला करनाल निवासी रवि उर्फ निंजा को मुठभेड़ उपरांत काबू किया गया। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि रवि किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में गुहला क्षेत्र में मौजूद है।
स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में एएसआई तरसेम कुमार की टीम ने आरोपी को गुहला क्षेत्र में देखने का प्रयास किया। तभी गांव खुशहाल माजरा के पास आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिए, जिसमें से एक गोली एएसआई तरसेम की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी।
पुलिस टीम द्वारा जवाबी और नियंत्रण दौरान आरोपी की तरफ गोली चलाई गई। जिसमें से एक गोली आरोपी के घुटनों में लग गई और पुलिस टीम द्वारा आरोपी को काबू कर लिया गया। जिसकी पहचान रवि के रूप में हुई। आरोपी रवि पर 7 अपराधिक मामले दर्ज हैं। एक मामला करनाल पुलिस के साथ मुठभेड़ का भी है।
बता दें कि 4 अप्रैल को चीका में एक मोबाइल दुकान पर गोलियां चलाई गई थी जिसमें एसडीयू टीम द्वारा एक आरोपी रजत 14 अप्रैल को मुठभेड़ दौरान काबू किया गया था। उक्त मामले में 5 आरोपी पहले काबू किये जा चुके हैं। आरोपी रवि ने उक्त मामले में शूटर उपलब्ध करवाये थे। घटना के बाद मौके पर डीएसपी गुहला रमेश गुलिया पहुंचे। घायल आरोपी को इलाज के लिए गुहला ले जाया गया। वहां से कैथल में रेफर कर दिया गया। पुलिस की ओर से जांच जारी है।

 

भारत में गौतम बुद्घ से जुड़े एतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जिन्हें भारत सरकार व प्रदेश की सरकारों ने संजोकर रखा है : महिशिनी कोलोन

1. #HaryanaPoliceEncounter
2. #KarnalIncident
3. #CriminalsApprehended
4. #FakeEncounterClaims
5. #LawAndOrder
6. #PublicSafety
7. #JusticeForVillagers
8. #PoliceAction
9. #CrimeAndPunishment
10. #HaryanaNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button