क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा के इंटरनैशनल गैंगस्टर भानु राणा की अमेरिका में हत्या का दावा

सुरक्षा एजेंसियों ने सोशल मीडिया पोस्ट की जांच शुरू की, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेवारी

Satyakhabarindia

 

 

सत्य खबर हरियाणा

बिजली बिलों से फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमेंट (एफएसए) पूरी तरह से खत्म करे बीजेपी सरकार : प्रो. संपत सिंह

Bhanu Rana Murder : अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाले भारतीय मूल के गैंगस्टर भानु राणा की हत्या को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है। सरपंच बॉस नामक आईडी से की गई पोस्ट में वारदात के पीछे लारेंस बिश्नोई गैंग का हाथ बताया जा रहा है। वहीं पोस्ट में लिखा है कि एक साल पहले ही चेतावनी दी गई थी कि भानु राणा को मार दिया जाएगा। इसमें यह भी कहा गया कि जो भी देश के खिलाफ जाएगा, उसे मार दिया जाएगा। पोस्ट में दावा किया गया है कि ‘सरपंच यूरोप’, साहिल दुहन (हिसार) और बिश्नोई गैंग ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिलवाया। एजेंसियां इस फेसबुक पोस्ट में किए गए दावे की सत्यता की जांच कर रही हैं।

पोस्ट में यह भी कहा गया है कि जो भी देश के खिलाफ जाएगा, उसे दुनिया के किसी भी कोने में छिपने पर भी छोड़ा नहीं जाएगा। पोस्ट में भानु राणा को ‘देशद्रोही’ बताया गया है। गैंगस्टर भानु राणा करनाल के सांभली गांव का रहने वाला था। वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का पुराना साथी माना जाता था। उस पर हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में हत्या, जबरन वसूली, आर्म्स एक्ट और गंभीर अपराधों के कई प्राथमिकी दर्ज हैं। नवंबर 2025 में उसे अमेरिका में गिरफ्तार किया गया था। भारतीय एजेंसियां उसके भारत प्रत्यर्पण करने की प्रक्रिया में लगी हुई थीं। पंजाब में हुए एक ग्रेनेड हमले की जांच में भी उसका नाम सामने आया था। साथ ही पोस्ट में ‘गोल्डी ढिल्लों’ को लेकर भी दावा किया गया है कि अब उसका बिश्नोई गैंग से कोई संबंध नहीं है और वह ड्रग्स के कारोबार में शामिल हो गया है।

रोहतक जिले के दो गांवों के दो वार्ड अभिशप्त, नहीं बन रहा कोई पंच

करनाल में पकड़े गए थे गुर्गे

जून 2025 में करनाल में पकड़े गए उसके कुछ गुर्गों ने पूछताछ में बताया था कि वे भानु राणा के लिए काम कर रहे थे। फेसबुक पोस्ट में आगे दावा किया गया कि रोहित गोदारा नाम के एक व्यक्ति को भी भानु राणा की तरह सजा दी जाएगी। पोस्ट में लिखा है कि गोल्डी ढिल्लों अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग से अलग हो गया है और ड्रग्स के कारोबार में शामिल हो गया है। पोस्ट में दावा किया गया कि ‘सरपंच यूरोप, साहिल दुहन (हिसार) और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मिलकर भानु राणा की हत्या की है।

पोस्ट की सत्यता जानने में जुटी एजेंसियां

भारत में गौतम बुद्घ से जुड़े एतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जिन्हें भारत सरकार व प्रदेश की सरकारों ने संजोकर रखा है : महिशिनी कोलोन

एजेंसियां इस फेसबुक पोस्ट की सत्यता की जांच कर रही हैं। पुलिस और खुफिया विभाग पोस्ट को गंभीरता से ले रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि पोस्ट असली है या किसी ने जानबूझकर फैलाई है। भानु राणा की हत्या का मामला अंतरराष्ट्रीय गैंगवॉर माना जा रहा है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग पहले भी विदेशों में सक्रिय रहने वाले अपने पुराने साथियों या विरोधियों को निशाना बनाने के दावे कर चुका है।

#HaryanaGangster #BhanuRana #InternationalCrime #GangsterLife #USCrimeNews #Underworld #CrimeDocumentary #HaryanaNews #FugitiveInAmerica #IndianGangsters #BhanuRanaInUS #CriminalNetwork #ViolentCrimes #GangCulture #HaryanaToUSA #WantedCriminal #TrueCrime #CrimeInvestigation #USLawEnforcement #InternationalGangsters

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button