क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हुड़दंगी युवा IG ऑफिस के सामने से उठा ले गए पुलिस कर्मचारी को

वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने युवाओं को किया गिरफ्तार

Satyakhabarindia

Satyakhabar, Hisar

कांग्रेस नेता निकले मंडियों के दौरे पर, किसानों की समस्याएं सुनीं

Hisar News : हिसार शहर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां आईजी ऑफिस जैसे हाई-प्रोफाइल सुरक्षित इलाके के सामने से कुछ युवक एक पुलिसकर्मी को स्कॉर्पियो गाड़ी पर ही ‘उठा’ ले गए। घटना के समय मौके पर डायल 112 की गाड़ी भी मौके पर थी। हिसार के आईजी ऑफिस के ठीक सामने एक सनसनीखेज घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार चालक ने एक पुलिसकर्मी को कार के बोनट पर चढ़ा लिया और उसे उठाकर तेज रफ्तार से भाग निकला। कार के ऊपर दो युवक बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि पुलिसकर्मी उन्हें रोकने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने संज्ञान लेते हुए युवकों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है, हालांकि पुलिस का कहना है कि यह जानबूझकर उठाने की बजाय रोकने का प्रयास था जो युवकों ने गाड़ी भगा दी।
घटना के वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिसकर्मी कार पर चढ़कर युवकों को रोकने की कोशिश करता है, लेकिन कार चालक ने ब्रेक लगाने की बजाय एक्सीलरेटर दबा दिया, जिससे पुलिसकर्मी कार के साथ उठकर चला गया। यह घटना शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस की कार्रवाई सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया और कार सवार युवकों को हिरासत में ले लिया है।

हरियाणा का गैंगस्टर राव इंद्रजीत दुबई में गिरफ्तार, प्रत्यर्पण की तैयारी

पुलिस प्रवक्ता विकास का कहना है कि यह घटना 14 जनवरी की रात की है। जिन युवकों का यह वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस की ओर से उन पर कार्रवाई कर दी गई है। आईजी चौक पर तैनात डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने एक स्कॉर्पियो कार चालक को रुकने का इशारा किया था। इस स्कॉर्पियो की छत पर कुछ युवक बैठे हुए थे। जब पुलिसकर्मी ने उन्हें रोकने के लिए गाड़ी के बोनट पर चढ़कर छत की ओर हाथ बढ़ाया तो चालक ने कार रोकने के बजाय कार की रफ्तार बढ़ा दी। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिसकर्मी गाड़ी को रोकने के प्रयास में उस पर चढ़ा ही था कि युवक उसे उसी हालत में घसीटते हुए अपने साथ ले गए। पुलिस का कहना है कि कुछ दूरी पर जाने के बाद युवकों ने पुलिसकर्मी को उतार दिया था।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवकों को कार पर स्टंट करते और पुलिसकर्मी को ले जाते देखा जा सकता है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लिया है और कार सवार युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि पुलिसकर्मी को उठाया नहीं गया था, बल्कि वह युवकों को रोकने के लिए कार पर चढ़ा था और युवकों ने गाड़ी भगा दी। वीडियो की जांच की जा रही है।
यह घटना हिसार में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, और पुलिस इस वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

जल विद्युत क्षेत्र में भारत और भूटान के सहयोग को मजबूत करने भूटान पहुंचे मनोहर लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button