क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

फतेहाबाद में मर्डर के आरोपियों को बाजार में घुमाया

5 में से 3 आरोपियों का करवाया मुंडन

Satyakhabarindia

 

राजेश भांबू/सत्य खबर फतेहाबाद

Crime News : फतेहाबाद जिले के भूना में युवक के मर्डर के आरोपियों को पुलिस ने सरेआम बाजार में घुमाया। इन आरोपियों के भांभू गैंग से जुड़े होने का आरोप है।

पुलिस की हिरासत से भागा बदमाश 20 दिन बाद गिरफ्तार
युवक सचिन, जिसका मर्डर किया गया था।

इन युवकों को शहीद उधम सिंह चौक से लेकर उकलाना रोड, हिसार रोड, पुराना बाजार होते हुए पुलिस स्टेशन ले जाया गया। करीब पौने चार किलोमीटर घुमाया गया। पांच में से तीन आरोपियों का मुंडन करवाया गया।

इससे पहले एसपी निकिता खट्टर ने टोहाना सीआईए इंचार्ज अशोक कुमार को सस्पेंड कर दिया। उनके स्थान पर इंस्पेक्टर संदीप मोर को नया सीआईए इंचार्ज बनाया गया। इसके अतिरिक्त भूना के एसएचओ ओमप्रकाश को भी बदल दिया गया है। ओमप्रकाश की जगह बिजेंद्र हुड्डा को भूना थाना प्रभारी लगाया गया है। ओमप्रकाश को इकोनॉमिक सेल में भेजा गया है।

बता दें कि, मंगलवार रात को भूना निवासी युवक सचिन की तेजधार हथियारों से वार कर हत्या कर दी गई थी। बाइक पर जा रहे सचिन को घेरकर उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियारों से कई वार किए। हमलावरों ने उस पर गाड़ी भी चढ़ा दी।

हरियाणा कांग्रेस ने 104 ब्लॉक प्रधानों के नाम का किया ऐलान

हालांकि, इसके बाद पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अब एसपी ने यह कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के बाद से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है।

दरअसल, भूना के वार्ड नंबर 5 निवासी राजबीर सिंह का छोटा बेटा सचिन कुमार एक महीना पहले गुरुग्राम की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने लगा था। 27 मई को वह अपने भतीजे के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर लौटा था। 3 जून को उसे वापस गुरुग्राम जाना था। इससे पहले 2 जून की रात को उसका मर्डर कर दिया गया।

#HaryanaNews #Fatehabad #MurderAccused #CrimeInHaryana #JusticeForVictims #LawAndOrder #PublicSafety #HaryanaPolice #CommunityAwareness #CrimeReport #LegalSystem #HaryanaUpdates #SocialJustice #SafetyFirst #HaryanaCommunity #Accountability #CrimeAwareness #HaryanaCurrentAffairs #FatehabadMarket #PublicInterest

किसानों को होने वाले हर नुकसान की भरपाई करेगी हरियाणा सरकार : नायब सैनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button