क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

पंजाब के चार जिले पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के निशाने पर

STF द्वारा गिरफ्तार तीन बदमाशों ने पूछताछ में किया खुलासा

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Crime News : STF अंबाला द्वारा विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों ने पूछताछ में बड़े खुलासे किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान के शहजाद भट्टी के इशारे पर यह तीनों काम कर रहे थे और आरोपियों ने बाकायदा पंजाब के 4 जिलों की लोकेशन पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी को भेजी थी। इन शहरों में फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का व लुधियाना शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि शहजाद भट्टी इन शहरों में आतंकी कार्रवाई करना चाहता होगा।

नौकरी का झांसा देकर रूस भेजा गया युवक युद्ध में मारा गया परिवार का आरोप
नौकरी का झांसा देकर रूस भेजा गया युवक युद्ध में मारा गया परिवार का आरोप

मिलने थे 50-50 हजार

पुलिस के अनुसार शहजाद भट्टी युवाओं पैसे का लालच देकर अपने साथ जोड़ रहा है। गिरफ्तार किए गए तीनों में से प्रत्येक आरोपी को 50 से 60 हजार रूपए दिए जाने की डील हुई थी, लेकिन आरोपियों को अभी तक कुछ नहीं मिला था। यह सामग्री चौथे आरोपी को दी जानी थी, लेकिन उनके मंसूबों पर STF की टीम ने पानी फेर दिया। फिलहाल गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी, जिसमें कई खुलासे हो सकते हैं।

क्या है मामला

अप्रैल में पटरी पर उतर सकती है देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

शुक्रवार शाम को STF टीम ने 3 मोटरसाइकिल सवार युवकों की बराड़ा-साढौरा रोड पर बैरिकेड्स लगा घेराबंदी करते हुए दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान मेरठ निवासी अनस, अली अकबर निवासी अजमेर, कंबाली निवासी जंगबीर के रूप में हुई थी। आरोपियों के पास से 1 किलो 900 ग्राम के लगभग विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी।

मामला NIA को सौंपने की तैयारी

STF द्वारा तीन युवकों को गिरफ्तार किए जाने के बाद यह मामला अम्बाला पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है और इस मामले में अब आरोपियों से पुलिस द्वारा विभिन्न पहलुओं पर जांच की जाएगी। पुलिस जांच में कुछ विशेष सामने आने पर यह मामला NIA को ट्रांसफर भी किया जा सकता है। इस मामले में जांच का विषय यह है कि आखिर आरोपी इनके संपर्क में कैसे आए और इस विस्फोटक के पीछे मास्टरमाइंड की क्या मंशा थी? वहीं इस मामले को बलदेव नगर थाने परिसर में हुए कार विस्फोट से जोड़कर देखा जा रहा है। उस मामले में भी शहजाद भट्टी का नाम जुड़ा था, यह अलग बात है कि शहजाद भट्टी ने इस मामले में अपनी भूमिका होने से इंकार कर दिया था।

‘टटीरी’ गाने का विवाद थम नहीं रहा, बादशाह की बढ़ी मुश्किलें

 

#PakistaniGangster #ShahzadBhatti #PunjabTargets #CrimeDocumentary #UnderworldStories #GangsterLife #PunjabCrime #ShadowOfPunjab #CrimeInvestigation #PakistaniCrime #GangsterChronicles #ShahzadBhattiExposed #PunjabUnderworld #CriminalActivity #UrbanLegends #CrimeWave #TargetedCrimes #PunjabGangsters #TrueCrimeStories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button