क्राइम्‌ताजा समाचारराष्‍ट्रीयवायरलहरियाणा

पंचकूला पुलिस ने किया फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, अमेरिकी नागरिकों को बना रहे थे निशाना

21 लोग गिरफ्तार, रात को 7:00 बजे से सुबह 3:00 बजे तक करते थे अमेरिकियों का शिकार

Satyakhabarindia

 

 

सत्य खबर हरियाणा

पुलिस की हिरासत से भागा बदमाश 20 दिन बाद गिरफ्तार

Fraud Call Center : पंचकूला पुलिस ने सोमवार देर रात एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी कर इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड के रैकेट का भंडाफोड़ किया। यह कार्रवाई मंगलवार सुबह करीब 6 बजे तक चली। साइबर क्राइम टीम ने सेक्टर-2 मार्केट स्थित एक ऑफिस से 21 लोगों को हिरासत में लिया। मामले में चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस में दर्ज एफआईआर में चार मुख्य आरोपी नवदीप, अक्षय टिक्कू, रजा और अंकुर कपूर को बताया गया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सेक्टर-2 मार्केट में स्थित अल्फा इवेंट कंपनी के कार्यालय से विदेशी नागरिकों के साथ साइबर ठगी की जा रही है। सूचना के आधार पर साइबर थाना टीम ने सोमवार देर रात को छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार मुख्य आरोपियों नवदीप, अक्षय टिक्कू, रजा और अंकुर कपूर को मुख्य आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 19 कंप्यूटर, 3 लैपटॉप, 11.30 लाख रुपये नकद, 3 वॉकी-टॉकी, 16 हेडसेट, 2 वाई-फाई राउटर, एक नोट गिनने की मशीन, 3 पीओएस मशीनें तथा सोने के आभूषण बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

हरियाणा कांग्रेस ने 104 ब्लॉक प्रधानों के नाम का किया ऐलान

प्रारंभिक जांच में क्या सामने आया?

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को अमेजन कस्टमर केयर अधिकारी बताकर अमेरिकी नागरिकों को फोन करते थे। बातचीत के दौरान वे लोगों को विभिन्न बहानों में उलझाकर उनके क्रेडिट कार्ड और बैंक खातों से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल करते थे और बाद में खातों से रकम निकाल लेते थे। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि कॉल सेंटर का संचालन अमेरिकी समय के अनुसार किया जाता था। कार्यालय शाम करीब 7 बजे खुलता था और रात 3 बजे तक गतिविधियां चलती थीं।
जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क ने अब तक कितने विदेशी नागरिकों को ठगी का शिकार बनाया और धोखाधड़ी की कुल रकम कितनी है। मामले में अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

#PanchkulaPolice #FakeCallCentre #CyberCrime #HaryanaNews #USCitizens #FraudAlert #CrimeBusters #LawEnforcement #ScamAwareness #PoliceAction #JusticeServed #SafetyFirst #FraudPrevention #HaryanaPolice #InternationalScam #CommunitySafety #ProtectingCitizens #ScamAlert #PublicSafety #HaryanaUpdates

किसानों को होने वाले हर नुकसान की भरपाई करेगी हरियाणा सरकार : नायब सैनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button