कुरुक्षेत्र और पंचकूला में बदमाशों की पुलिस के साथ मुठभेड़
चार बदमाश घायल, चारों की टांग पर लगी गोलियां, एक पुलिसकर्मी बाल बाल बचा

सत्य खबर हरियाणा
Police Encounter : कल देर शाम प्रदेश के कुरुक्षेत्र और आज सुबह पंचकूला में पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार बदमाश घायल हो गए। मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया है। इनके ठीक होने के बाद पुलिस इन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ करेगी।

सुबह हुई मुठभेड़ दो बदमाश घायल
हरियाणा के पंचकूला में बुधवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग की। इसके बाद दोनों से फायरिंग शुरू हो गई। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। दोनों के पैरों में गोली लगी हैं। पुलिस ने घायल अवस्तथा में दोनों बदमाशों को काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस दोनों के ट्रैक रिकॉर्ड खंगाल रही है। आरोपियों के पास से एक अवैध पिस्टल भी बरामद हुई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों ने 15 जून को एक लूट और किडनैपिंग की थी। पुलिस मामले में मंगलवार को 2 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
दो युवकों पर गोली चलाने वाले मुठभेड़ में घायल
हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में मंगलवार शाम के समय दो बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों बदमाशों की टांग में गोली लगी है और मौके से वेपन को कब्जे में लिया गया है।
बता दें कि इन दोनों बदमाशों के द्वारा दो दिन पहले कुरुक्षेत्र के गांधीनगर में रोटरी चौक के पास दो युवकों को गोली मारी गई थी जिनका नाम अमन और प्रिंस था। उनका अभी हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। कुरुक्षेत्र CIA 1 इंचार्ज प्रतीक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रिंस और अमन पर गोली चलाने वाले दो आरोपी शाहाबाद में जाट भवन के पास मौजूद है। बदमाश बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार थे और पुलिस को देखते ही उन्होंने फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली पुलिस के जवान रोहित के बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। उसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों की टांग में गोली लगी और उनको गिरफ्तार किया गया। मौके से बुलेट मोटरसाइकिल और दो वेपन को कब्जे में लिए गए हैं। मौके पर सीन ऑफ क्राइम की टीम को बुलाया गया है जो मौके से तथ्य जुटा रही है।
उन्होंने बताया कि करीब 6 से 7 राउंड फायर मौके पर हुए हैं। दोनों की पहचान टोनी निवासी गांधीनगर कुरुक्षेत्र और कपिल निवासी कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है। पहले जब इन्होंने वारदात को अंजाम दिया था तब आपसी रंजिश के चलते इन्होंने गोली चलाई थी। फिलहाल पांच लोगों में से दो को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है जिसको इलाज के लिए शाहबाद के सरकारी अस्पताल में लाया गया है। बाकी जो लोग फरार चल रहे हैं उनको भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
#HaryanaPolice #Kurukshetra #Panchkula #PoliceEncounter #CrimePrevention #PublicSafety #LawEnforcement #CommunitySafety #JusticeServed #CrimeFighters #SafetyFirst #HaryanaNews #PoliceAction #Miscreants #Vigilance #CivicResponsibility #CrimeAwareness #HaryanaUpdates #SecurityMatters #LocalNews