पाकिस्तानी हैंडलर से कैमरे की इंस्टालेशन के मिलते थे 10 से 15 हजार, एक फोटो के 4 से 6 हजार
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वालों का बना दिया बड़ा गैंग, अब तक 22 गिरफ्तार, गिरोह में महिलाएं और नाबालिग भी शामिल

सत्य खबर हरियाणा
Haryana News : सोनीपत रेलवे स्टेशन के पास से बरामद एक सीसीटीवी का एक्सेस पाकिस्तान के हैंडलरों के पास था। इस प्रकार के कुल 50 कैमरे लगाए जाने थे, लेकिन अभी तक केवल दो ही स्थापित हो पाए थे। पुलिस ने दोनों कैमरे बरामद कर लिए हैं। इस मामले में पुलिस ने पाकिस्तानी जासूसों के लिए काम करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कुल 22 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया है। ताजा गिरफ्तारी फरीदाबाद के एक पेट्रोल पंप के बाहर टायर पंचर का काम करने वाले नौशाद की हुई है।
हरियाणा के सोनीपत में उस समय हड़कंप मच गया था जब गाजियाबाद पुलिस की टीम ने सोनीपत के रेलवे स्टेशन के पास से एक पेड़ पर लगा हुआ सीसीटीवी कैमरा बरामद किया था। इस मामले में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।
पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपियों ने दिल्ली-हरियाणा के रेलवे स्टेशनों पर कैमरे लगा भी दिए थे। पुलिस ने दोनों स्थानों के कैमरे रिकवर करते हुए जांच शुरू कर दी है।
पाकिस्तान में कैमरों का एक्सेस

गाजियाबाद पुलिस की जांच में पता चला कि ये लोग रेलवे स्टेशन और सुरक्षा बलों के ठिकानों की फोटो और वीडियो बनाकर कुछ लोगों को भेजते थे और इसके बदले उन्हें पैसे मिलते थे। इस गैंग का देशभर में करीब 50 सोलर कैमरे लगाने का प्लान था। दिल्ली-हरियाणा के रेलवे स्टेशनों पर कैमरे लगा भी दिए थे।
पुलिस ने दोनों स्थानों के कैमरे रिकवर करते हुए जांच शुरू कर दी है। इन कैमरों को फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। दिल्ली और साेनीपत में लगाए गए कैमरों का एक्सेस पाकिस्तान में था। यानी इनके सीधी वीडियो पाकिस्तान में देखी जा रहीं थी।
450 से अधिक फोटो वीडियो पाकिस्तान भेजे गए
रिमांड पर सुहेल और अन्य सभी आरोपियों ने बताया कि हम लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग पाकिस्तान में बैठे लोगों को भेजते थे। हर कैमरे की इंस्टॉलेशन पर 10 हजार रुपये से लेकर 15 हजार रुपये मिलते थे। दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर एक कैमरा इनस्टॉल किया है। 4 से 5 हजार रुपये भी अलग अलग लोगों को मिले।
हरियाणा के सोनीपत रेलवे स्टेशन के पास सोलर ऑपरेटेड दूसरा कैमरा लगाया। इसे गाजियाबाद पुलिस ने रिकवर कर लिया है। यूपी पुलिस, यूपी एटीएस और दिल्ली पुलिस व हरियाणा पुलिस भी पूछताछ कर चुकी हैं। जांच एजेंसियों की पूछताछ में सामने आया है सुहेल ने एक व्हाट्सअप ग्रुप बनाया था। इसमें वह लोगों को पाकिस्तान से जुड़े फोटो-वीडियो भेज रहे थे। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि यह रेलवे स्टेशन, सुरक्षा बलों के फोटो वीडियो व्हाट्सएस ग्रुपों में पाकिस्तान भेजते थे। एक फोटो के इनकों 4 से 6 हजार रुपए मिलते थे।
पुलिस ने नौशाद के अलावा मीरा निवासी औरंगाबाद थाना सदर जिला मथुरा को अरेस्ट किया है। एक आरोपी नाबालिग है। तीनों ने बताया कि सुहेल ने ही हमें ग्रुप में जोड़ा था।
- रिमांड में उगल रहे राज
कौशांबी थाना क्षेत्र से 6 लोगों को 14 मार्च को अरेस्ट किया। यह पुलिस रिमांड पर हैं। इनकी निशानदेही पर 6 अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार किए लोगों में सुहेल मलिक उर्फ रोमियो निवासी थाना परतापुर मेरठ (मूल निवासी नरगढ़ी, जिला बिजनौर), इरम उर्फ महक निवासी ग्राम ज्ञानपुर, जिला संभल, प्रवीन पुत्र मिंटूराम निवासी भोवापुरम थाना कौशांबी गाजियाबाद, राज वाल्मीकि पुत्र अरविंद निवासी गांव भोवापुर गाजियाबाद, शिवा वाल्मीकि पुत्र रवि कुमार निवासी भोवापुर, रितिक गंगवार निवासी गाजीपुर सब्जी मंडी भोवापुर (मूल निवासी गांव सुल्तानपुर थाना कटरा, जिला शाहजहांपुर) शामिल है।