क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

मुठभेड़ के बाद पशु पालकों के लिए सिरदर्द बने पशु चोर गिरोह के तीन सदस्य काबू

उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं कुख्यात भैंस चोर गिरोह के सदस्य

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

प्रॉपर्टी के विवाद में भाई ने किराए के बदमाशों से करवाई बहन की हत्या

Police Encounter : जींद जिला में पशु पालकों के लिए सिर दर्द बन चुका पशु चोर गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया है। मुठभेड़ में दो पशु चोर गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भरती करवाया गया है। जबकि एक पशु चोर भागते हुए गिर कर घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया गोयल के कथित वकील ने भाई को भेजा 10 करोड़ का नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया गोयल के कथित वकील ने भाई को भेजा 10 करोड़ का नोटिस

डीएसपी संजय कुमार ने रविवार को पत्रकारों को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गांव बिशनपुरा में डिटेक्टिव स्टाफ गश्त कर रहा था। तभी सूचना मिली कि कुछ लोग गाड़ी में पशुओं को भरकर चोरी कर ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर डिटेक्टिव स्टाफ ने पशु चोरों की गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। तभी पशु चोरों ने पुलिस को अपने पीछे आता देख फायर कर दिया। जिसके जवाब में पीछा कर रहे डिटेक्टिव स्टाफ ने भी पशु चोरों पर फायर किए। जिसमें गांव अकबरपुर सुनहेटी, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) निवासी फुरकन उर्फ मिर्ची तथा गांव बढ़ेड, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) निवासी कामिल गोली लगने से घायल हो गए। जबकि तीसरा आरोपी कैराना जिला शामली (उत्तर प्रदेश) निवासी सोहेल भागते हुए गिर गया और उसकी टांग टूट गई। पुलिस ने तीनों को काबू कर घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि पशु चोरों पर अलग-अलग थानों में तीन दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

हरियाणा कांग्रेस के नए प्रभारी की गुटबाजी को खत्म करने के लिए नेताओं से अलग-अलग मुलाकात

#CattleLifting #LivestockProtection #CrimePrevention #CommunitySafety #LawEnforcement #JusticeServed #RuralSecurity #AnimalWelfare #PublicSafety #GangArrest #CrimeFighters #FarmersUnited #ProtectOurLivestock #SafetyFirst #LocalNews #CrimeWatch #CattleTheft #RuralCommunity #SafetyAwareness #JusticeForFarmers

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button