सत्यखबर, जींद। Deepender Hooda lashes out at state government
हरियाणा के जींद जिले की पुरानी अनाज मंडी में हाथ से जोड़ो हाथ रैली में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा भाजप-जजपा गठबंधन और सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार में शामिल जननायक जनता पार्टी विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ करवाना चाहती है, क्योंकि उसे अपने ही विधायकों के टूटने का डरहै। प्रदेश की जनता कर्नाटक से भी ज्यादा बहुमत के साथ हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनाएगी।
ALSO READ: राधे मां का बेटा बना अभिनेता,जानिए कौन सी फिल्म में देंगे दिखाई
प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य प्रमोद सहवाग द्वारा आयोजित रैली में दीपेंद्र हुड्डा के अलावा कांग्रेस प्रवक्ता कन्हैया लाल भी पहुंचे। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पिछले 9 साल में हरियाणा में बेरोजगारी और गुंडागर्दी बढ़ी है तथा हरियाणा इन दोनों मामलों में देश में नंबर वन पर है। हरियाणा में कांग्रेस के 10 साल के शासन में एक भी आंदोलन नहीं हुआ, जबकि भाजपा शासन में कोई माह ऐसा नहीं जाता, जब आंदोलन न होते हों। हरियाणा में 2 लाख सरकारी पद समाप्त कर दिए गए हैं।
ALSO READ: राधे मां का बेटा बना अभिनेता,जानिए कौन सी फिल्म में देंगे दिखाई
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जब भी कोई भर्ती होती है तो पेपर लीक हो जाता है। जजपा के नारनौंद के विधायक राम कुमार गौतम डिप्टी CM के भ्रष्टाचार को लेकर पोल खोल रहे हैं तो रोहतक के कांग्रेसी सांसद अरविंद शर्मा रोहतक के भाजपा के पूर्व मंत्री के भ्रष्टाचार की पोल खोल रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने जनसंवाद कार्यक्रमों में जनता का अपमान कर रहे हैं। रैली को कांग्रेस के प्रवक्ता कन्हैया कुमार, विधायक सुभाष गांगोली, जगबीर मलिक ने भी संबोधित किया।
ALSO READ: चण्डीगढ़ से तोप चोरी कर ले गए चोर,जानिए कहां थी तोप
कांग्रेस प्रवक्ता कन्हैया कुमार ने कहा कि 9 साल में देश बेहाल और दोस्त बेमिसाल की बात केंद्र सरकार पर एकदम सही लागू हो रही है। हरियाणा में सबका साथ सबका विकास का बहुत बड़ा अपमान खुद CM मनोहर लाल कर रहे हैं। भाजपा जनता को धर्म और जाति के नाम पर बांटने की राजनीति करती है। प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हर साल 2 करोड़ बेरोजगारों को नौकरी देंगे। अब सवाल बनता है कि 18 करोड़ युवाओं को नौकरी मिली या नहीं।
हरियाणा में 2019 के विधानसभा चुनाव में 35 बिरादरी और एक बिरादरी का नारा दिया गया। जब भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिला तो उसने 36वीं बिरादरी के दुष्यंत चौटाला को अपनी बगल में बैठा लिया। कन्हैया कुमार ने रैली के मंच से कहा कि जींद की धरती से हमेशा राजनीतिक बदलाव हुए हैं। अब जींद के लोगों को ही हरियाणा और केंद्र में सत्ता परिवर्तन के लिए आगे आकर लड़ाई लड़नी होगी। Deepender Hooda lashes out at state government