ताजा समाचार

Delhi Crime News: दिल्ली में डबल क्राइम का कहर, एक ओर हत्या, दूसरी ओर लूट, पुलिस अलर्ट पर

Delhi Crime News: दिल्ली में क्राइम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब शाहदरा जिले के गुरु तेग बहादुर एन्क्लेव में एक लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई है जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। यह वारदात सोमवार रात (14 अप्रैल) को हुई जब एक 20 साल की अज्ञात लड़की को गोली मारी गई। पुलिस को रात में सूचना मिली कि एक लड़की को गोली लगी है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने देखा कि लड़की की मौत हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

लड़की की उम्र करीब 20 साल, शरीर पर दो गोली के निशान

इस मामले में शाहदरा जिले की एडिशनल DCP नेहा यादव ने बताया कि उन्हें करीब आधे घंटे पहले एक कॉल आई थी जिसमें बताया गया कि एक लड़की को गोली मारी गई है। यह घटना जीटीबी एन्क्लेव इलाके की है। शव को देखकर लग रहा है कि लड़की की उम्र करीब 20 साल होगी। उसके शरीर पर दो गोली के निशान मिले हैं। लड़की की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही बाकी जानकारी स्पष्ट हो पाएगी।

दिल्ली के सुरक्षित इलाके में IB अफसर से लूट

दिल्ली के एक और हाई सिक्योरिटी वाले इलाके से एक और अपराध की घटना सामने आई है। यहां आरके आश्रम मार्ग पर एक इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) अफसर से चाकू की नोंक पर लूट की गई। पुलिस ने इस मामले में दो ऑटो चालकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, 11 अप्रैल को शिकायतकर्ता पहाड़गंज के एक रेस्टोरेंट गया था, जहां से आरोपी अख्तर रज़ा (41) और ग़ुलाम रज़ा (25) उसका पीछा करने लगे।

PM Internship Scheme: आज खत्म हो रहा है मौका देश की टॉप कंपनियों में काम का सुनहरा ऑफर सिर्फ 10वीं पास को मिलेगा चांस
PM Internship Scheme: आज खत्म हो रहा है मौका देश की टॉप कंपनियों में काम का सुनहरा ऑफर सिर्फ 10वीं पास को मिलेगा चांस

ऑटो का इंतजार करते समय किया गया हमला

DCP न्यू दिल्ली, देवेश महला ने बताया कि रात करीब 1 बजे जब शिकायतकर्ता आरके आश्रम मार्ग के ट्रैफिक सिग्नल पर ऑटो का इंतजार कर रहा था, तभी दोनों आरोपियों ने उसे चाकू दिखाकर लूट लिया। यह घटना राजधानी के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाकों में से एक में हुई है जिससे दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

अगर ऐसी घटनाएं लगातार होती रहीं तो राजधानी में आम लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जाएगा। पुलिस के लिए अब चुनौती यही है कि इन मामलों को जल्द सुलझाकर जनता का भरोसा वापस पाया जाए।

Back to top button