राष्‍ट्रीय

DMK MP Kanimozhi Karunanidhi: भाषा विवाद के बीच अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठा बड़ा सवाल! DMK सांसद ने NEP 2020 पर चल रही बहस को किया याद

DMK MP Kanimozhi Karunanidhi: आजकल कई भारतीय नेता Operation Sindoor के तहत विदेशों में पाकिस्तान के आतंकवाद को उजागर करने में लगे हैं। इसी कड़ी में DMK सांसद कनिमोझी करुणानिधि भी स्पेन जा रही हैं। वे एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं जो भारत का एक खास संदेश विदेशों में दे रहा है।

भारत की राष्ट्रीय भाषा पर कनिमोझी का जवाब

स्पेन की यात्रा के दौरान उनसे भारत की राष्ट्रीय भाषा के बारे में सवाल पूछा गया। कनिमोझी ने इसका जवाब बड़ा ही खास दिया। उन्होंने कहा भारत की राष्ट्रीय भाषा ‘एकता में विविधता’ है। उनका कहना था कि यह ही वह संदेश है जो उनका दल पूरी दुनिया को देना चाहता है।

भाषा विवाद और सवाल का कारण

यह सवाल हाल ही में तमिलनाडु में DMK सरकार और केंद्र सरकार के बीच भाषा को लेकर खासकर NEP 2020 के तीन-भाषा फॉर्मूला को लेकर चल रही तीव्र बहस के कारण उठा। इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की भाषा को लेकर सवाल किया गया।

RCB IPL 2025 Won: 18 साल बाद टूटा इंतजार RCB ने उठाई ट्रॉफी सड़कों से संसद तक गूंजा 'ई साल कप नमदे' का नारा
RCB IPL 2025 Won: 18 साल बाद टूटा इंतजार RCB ने उठाई ट्रॉफी सड़कों से संसद तक गूंजा ‘ई साल कप नमदे’ का नारा

आतंकवाद पर कनिमोझी के विचार

आतंकवाद के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत में अभी बहुत काम करना बाकी है। अफसोस की बात है कि हमें गुमराह किया जा रहा है। आतंकवाद और युद्ध जैसी समस्याओं से निपटना जरूरी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत एक सुरक्षित देश है और सरकार कश्मीर को भी सुरक्षित बनाए रखेगी।

प्रतिनिधिमंडल की स्पेन यात्रा और सदस्य

स्पेन कनिमोझी के नेतृत्व वाले पांच राष्ट्रों के दौरे का आखिरी पड़ाव है। इसके बाद दल भारत लौटेगा। इस दल में समाजवादी पार्टी के राजीव कुमार राय, बीजेपी के बृजेश चौटा, आम आदमी पार्टी के अशोक मित्तल, RJD के प्रेमचंद गुप्ता और पूर्व राजनयिक मंजीव सिंह पुरी भी शामिल हैं।

Back to top button