Haryanvi Bona Comedian: हरियाणवी बौना कॉमेडियन दुष्कर्म मामले में दोषी करार, एक्ट्रेस बनाने का झांसा देकर नाबालिग को ले गया था होटल
हरियाणा का फेमस बौना कॉमेडियन दर्शन को नाबालिग से दुष्कर्म केस में कोर्ट ने दोषी करार दिया है। हिसार में एडीजे सुनील जिंदल की कोर्ट द्वारा दोषी करार करने के बाद पुलिस ने उसे कस्टडी में लेकर जेल भेज दिया।

हरियाणा का फेमस बौना कॉमेडियन दर्शन को नाबालिग से दुष्कर्म केस में कोर्ट ने दोषी करार दिया है। हिसार में एडीजे सुनील जिंदल की कोर्ट द्वारा दोषी करार करने के बाद पुलिस ने उसे कस्टडी में लेकर जेल भेज दिया। इससे पहले वह जमानत पर चल रहा था।
मामले की अगली सुनवाई 13 मार्च को होने वाली है, इस दौरान अंतिम फैसला सुनाया जाएगा। ये केस अग्रोहा पुलिस थाने में दर्ज हुआ था।
सितंबर 2020 में अग्रोहा क्षेत्र के एक गावं की महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की शिकायत दी थी। पुलिस ने दुष्कर्म मामले में आरोपी कॉमेडियन को गिरफ्तार कर लिया था।
एक्ट्रेस बनाने का दिया था झांसा
पीड़िता की वकील रेखा मित्तल ने बताया कि दर्शन यूट्यूब पर कॉमेडी वीडियो बनाता था। वह काफी दिनों से नाबालिग को एक्ट्रेस बनाने का झांसा दे रहा था। 21 सितंबर 2020 को दर्शन ने नाबालिग को फोन कर वीडियो शूट के लिए बुलाया और कहा की उसका भी रोल है।
नाबालिक लड़की दर्शन के घर गई। इसके बाद कॉमेडियन और उसका भाई उसे बाईक पर एक जगह ले गए। जहां वीडियो शूट करने के बाद दर्शन ने नाबालिग को अपने साथ चंडीगढ़ जाने के लिए बोला। नाबालिग ने मना किया तो दर्शन ने उसे धमकी दी और इसके बाद अपने साथियों के साथ उसे चंडीगढ़ ले गया।
होटल में किया रेप
दर्शन ने होटल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान लड़की के डॉक्यूमेंट में छेड़छाड़ करके उसे बालिग बना दिया और एक संस्था के सहयोग से नाबालिग लड़की से शादी कर ली। शादी के बाद हाईकोर्ट में याचिका भी लगाई थी। बाद में नाबालिग ने अपने घर पहुंच मां को आपबीती बताई। इसके बाद मां ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले में आरोपी बौना कलाकार को गिरफ्तार किया था।