हरियाणा
Haryana: हरियाणा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, CIA प्रभारी को लगी गोली

Haryana News: हरियाणा के नूंह जिले में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें CIA प्रभारी को गोली लगी जिससे वे घायल हो गए। इस मुठभेड़ में बदमाश को भी गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बदमाश की पहचान शाकिर के रूप में हुई है जो तिरवाड़ा का रहने वाला है। आपको बता दें कि 27 जनवरी की रात को शाकिर लूट के इरादे से अपने साथियों के साथ आया था। महिला के विरोध करने पर उसे गोली चला डी जिससे महिला की मृत्यु हो गई।
पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी पुन्हाना आ रहा है। जब पुलिस ने नाकाबंदी कर रोकना चाहा तो आरोपी ने एएसआई पर गोली चल दी और वहाँ से भाग गया। पुलिस ने उसका पीछा गया।
आरोपी ने गोली चला दी जो सीआईए प्रभारी को गोली लगी। बदमाश को पैर में गोली लगी और वह वहां गिर गया। जिसके बाद उसे काबू कर लिया।