Bigg Boss 19 में शहनाज की सलमान से स्पेशल रिक्वेस्ट, भाई की वाइल्ड कार्ड एंट्री से मचा धमाल!

Bigg Boss के हर सीजन में दर्शकों की सबसे ज्यादा उत्सुकता सलमान खान के वीकेंड का वार को लेकर रहती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। सलमान खान ने हमेशा की तरह अपने अनोखे अंदाज़ में घरवालों को आईना दिखाया। खासकर फरहाना को, जिनके बर्ताव पर सलमान ने सख्त रुख अपनाया। लेकिन इसके अलावा शो में इस बार सबसे बड़ा सरप्राइज था शहनाज गिल का मंच पर आना।
शहनाज गिल की ग्रैंड एंट्री
कलर्स द्वारा जारी किए गए नए प्रोमो में शहनाज गिल सलमान खान के साथ स्टेज पर नजर आईं। सलमान ने उनका स्वागत करते हुए कहा – “अरे इंडिया की शहनाज गिल।” जैसे ही शहनाज ने एंट्री की, उन्होंने सलमान को गले लगा लिया। इस दौरान शहनाज ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि वह सलमान से एक रिक्वेस्ट करने आई हैं। उन्होंने कहा – “अब सपना पूरा कर दो।” उनकी यह बात सुनकर सलमान हंस पड़े और मंच पर माहौल हल्का-फुल्का हो गया।

क्या शो में एंट्री करेंगे शहनाज के भाई शहबाज़?
प्रोमो सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि शहनाज गिल बिग बॉस के मंच पर अपने भाई शहबाज़ को छोड़ने आई हैं। शुरुआत में मृदुल तिवारी और शहबाज़ के बीच मुकाबला हुआ था, जहां मृदुल को घर में जगह मिली थी। अब खबरें हैं कि शहबाज़ वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में घर में प्रवेश करने वाले हैं। इस खबर से न सिर्फ फैंस बल्कि घर के सदस्य भी उत्साहित नजर आएंगे।
View this post on Instagram
इमोशनल पलों से लेकर मुनव्वर फारूकी की रोस्टिंग तक
इस बार वीकेंड का वार सिर्फ हंसी-मज़ाक और तकरार तक सीमित नहीं रहा। सलमान खान इमोशनल भी नजर आए जब कुनीका सदानंद का दूसरा बेटा मंच पर पहुंचा और अपनी मां की संघर्षभरी जिंदगी का जिक्र किया। वहीं शो में मुनव्वर फारूकी भी आए जिन्होंने कंटेस्टेंट्स को अपने अंदाज़ में रोस्ट किया। उनकी बातों पर खुद सलमान भी ठहाके लगाकर हंस पड़े।
आलस के लिए आर्मान मलिक पर बरसी फटकार
वीकेंड के वार में सलमान खान ने आर्मान मलिक की आलसी आदतों पर जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा – “तुम यहां सोने आए हो? जो बताने आए थे वह तो बताया ही नहीं, अब किसका इंतजार कर रहे हो?” सलमान ने साफ कहा कि उनकी इस आदत की वजह से उनकी इमेज बिग बॉस के बाहर और भी खराब हो रही है। यह सुनकर आर्मान निरुत्तर हो गए और माहौल गंभीर हो गया।