मधुर भंडारकर का बड़ा खुलासा! अब ‘The Wives’ बताएगी रिश्तों के पीछे की गहरी खामोशी

The Wives: जब आम इंसान बॉलीवुड की पत्नियों की जिंदगी को देखता है तो उसे लगता है कि उनके पास सब कुछ है – ऐशोआराम, पैसा और ग्लैमर। करण जौहर की वेब सीरीज़ ‘Fabulous Lives of Bollywood Wives’ ने इसी चमक-धमक को दिखाया। लेकिन कभी किसी ने इन ज़िंदगियों का अंधेरा नहीं दिखाया। अब इस जिम्मेदारी को उठाया है नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने।
‘The Wives’: वो फिल्म जो खोलेगी गुप्त राज और गॉसिप की दुनिया
मधुर भंडारकर की अगली फिल्म का नाम है ‘The Wives’। इस फिल्म का विषय बेहद बोल्ड और संवेदनशील है। इसमें बॉलीवुड सितारों की पत्नियों की ज़िंदगी के उन पहलुओं को दिखाया जाएगा जिनके बारे में आम लोग सिर्फ कानाफूसी में बातें करते हैं। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स, झूठे रिश्तों की हकीकत, ग्लैमर के पीछे का खालीपन – ये सब कुछ इस फिल्म का हिस्सा होगा।

तरण आदर्श ने किया फिल्म पोस्टर का खुलासा
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पहला पोस्टर साझा किया और लिखा – “स्कैंडल, गॉसिप और छुपे हुए सच… मधुर भंडारकर की अगली फिल्म ‘The Wives’ का शूट शुरू हो चुका है।” फिल्म का पोस्टर भी काफी रहस्यमय और बोल्ड है। इससे साफ है कि यह फिल्म दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगी कि ग्लैमर की दुनिया की असली सच्चाई क्या होती है।
दमदार स्टारकास्ट के साथ तैयार हो रही है फिल्म
‘The Wives’ में सात शानदार कलाकार नजर आएंगे। इनमें सोनाली कुलकर्णी, मौनी रॉय, रेजिना कैसेंड्रा, राहुल भट्ट, सौरभ सचदेव, अर्जुन बजवा और फ्रेडी दारूवाला प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म उनके किरदारों के माध्यम से उन कहानियों को उजागर करेगी जो अब तक पर्दे के पीछे थीं। इससे पहले मधुर भंडारकर ‘फैशन’, ‘पेज 3’ और ‘कैलेंडर गर्ल्स’ जैसी फिल्मों के जरिए भी सच्चाई को सामने ला चुके हैं।
‘इंडिया लॉकडाउन’ के बाद एक और बेबाक प्रोजेक्ट
इस फिल्म का निर्माण मधुर भंडारकर और पीजे मोशन के प्रणव झा मिलकर कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने साथ में ‘इंडिया लॉकडाउन’ जैसी सराही गई फिल्म बनाई थी जो ओटीटी पर काफी सफल रही थी। अब ‘The Wives’ के साथ एक बार फिर ये जोड़ी समाज को आईना दिखाने जा रही है।