ताजा समाचार

भाजपा सरकार के राज में हरियाणा का हर वर्ग दुखी : डॉ. सुशील गुप्ता

सत्य खबर चडीगढ़, 25 दिसंबर Every section of Haryana is unhappy under the rule of BJP government: Dr. Sushil Gupta

 

आम आदमी पार्टी की 10 दिवसीय बदलाव यात्रा ने प्रदेश की जनता की समस्याओं को उजागर करने का काम किया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने सोमवार को कहा कि इसके तहत आम आदमी पार्टी के नेताओं ने 90 विधानासभाओं का दौरा किया और प्रदेश के लोगों की समस्याएं जानी व सरकार के सामने जनता के मुद्दे उठाए।

 

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा हरियाणा का हर वर्ग प्रदेश में सत्ता परिवर्तन चाहता है। प्रदेश का हर वर्ग सरकार की जनता विरोधी नीतियों से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि बदलाव यात्रा में लाखों लोगों से रूबरू हुए। जनता ने शिक्षा, स्वास्थ्य से लेकर हर विभाग में फैले भ्रष्टाचार तक खट्टर सरकार की पोल खोल कर रख दी। सरकारी अस्पतालों की हालत भी बद से बदतर है, न दवाइयां हैं, 50% से ज्यादा चिकित्सकों के पद खाली हैं। जनता प्राइवेट अस्पतालों में महंगे बिलों देकर इलाज करवाने को मजबूर है।

 

उन्होंने कहा कि लोगों ने बताया कि हरियाणा में महंगे बिजली के बिलोंn के बावजूद भी बिजली नहीं आती है। दूसरी तरफ दिल्ली और पंजाब में जनता को फ्री और 24 घंटे बिजली मिलती है। वहीं हरियाणा की जनता को हजारों के बिल भरने के बावजूद भी बिजली की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में 24 घंटे और फ्री बिजली देने का काम करेगी।

 

उन्होंने कहा कि हरियाणा के स्कूल और कॉलेजों की हालत इतनी बदतर है कि हरियाणा के बच्चों को अभिभावक दिल्ली के स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ाना चाहते हैं। हरियाणा सरकार ने एफिडेविट देकर बताया कि साढ़े 1500 स्कूलों में शौचालय नहीं है। इनमें 500 लड़कियों के स्कूल हैं। 500 से ज्यादा स्कूलों में बिजली के कनेक्शन नहीं हैं। 560 से ज्यादा स्कूलों में पीने का पानी तक नहीं है। शिक्षा विभाग में 70 हजार से ज्यादा पद खाली हैं। वहीं हरियाणा का शिक्षामंत्री अनपढ़ व्यक्ति है।

 

उन्होंने किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि किसानों ने बदलाव यात्रा के दौरान बताया कि हरियाणा में किसानों के साथ हरियाणा सरकार ने भद्दा मजाक किया है। 1 लाख 40 हजार किसानों ने खराब फसल के मुआवजे के लिए आवेदन किया था। उनमें से केवल 34 हजार किसानों को ही सरकार ने मुआवजा दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार पोर्टल पोर्टल खेल रही है। प्रदेश के हर जिले में सड़कें टूटी पड़ी हैं, न शहरों में सफाई व्यवस्था है और न कचरा प्रबंधन की व्यवस्था है। थोड़ी सी बारिश होते ही सड़कें पानी से भर जाती हैं। खट्टर सरकार ने किसानों को पराली के नाम पर बदनाम किया, जबकि सरकार किसानों की पराली प्रबंधन को लेकर कोई मदद नहीं करती है।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के हजारों युवाओं ने बदलाव यात्रा में भागीदारी कर बताया कि हरियाणा में 2 लाख सरकारी नौकरियां खाली पड़ी हैं। युवा जमीन जायदाद बेचकर विदेशों में जाने को मजबूर हैं। अधिकारियों और नेताओं के संरक्षण में नशा तस्कर काम कर रहे हैं। प्रदेश के युवा अपराध की दुनिया के दलदल में फंसते जा रहे हैं। वहीं हरियाणा में महिलाओं के प्रति अपराध भी पहले से ज्यादा बढ़ा है। हरियाणा महिलाओं के प्रति यौन अपराधों के मामलों में देश में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

Back to top button