सत्य खबर, हिसार, विनोद सैनी
रोहतक में हुए किसानों पर लाठीचार्च के विरोध में किसानों ने हिसार के रामायण टोल प्लाजा पर जाम लगा दिया| किसानों ने ये जाम शनिवार साढ़े सात बजे के करीब लगाया गया| किसानों ने वाहनों के आवागमन को रोक दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की| आसपास के काफी गांवों से किसान रामायण टोल प्लाजा पर पहुंच गए| रोड जाम होने पर हजारों की संख्या में वाहन जाम में फंस गए।
भारतीय किसान यूनियन के युवा जिला अध्यक्ष कुलदीप खरड़ ने कहा कि इस निकामी सरकार ने जो आज हमारी माताओं बहनो और बुजुर्गों पर जो लाठी चार्ज किया है। उसके विरोध में ये जाम लगाया है और सरकार ने किसानों पर लाठीचार्ज की है उसकी वो घोर निंदा करते हैं|
यह भी पढ़े:- खटाई में पड़ सकती है kejriwal की किसान महापंचायत, लाठीचार्ज के विरोध में जींद-रोहतक मार्ग अब भी जाम
बता दें कि रोहतक में सीएम मनोहर लाल को सांसद अरविंद शर्मा के पिता के निधन होने पर उनकी सत्रहवीं पर शोक जताने के लिए आना था। बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरना था। मगर यहां ओबरा गांव के किसान विरोध करने के लिए पहुंच गए। आंदोलनकारी उग्र हुए तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जवाब में किसानों ने भी जवाब दिया। इस झड़प में एक पुलिसकर्मी और दो किसान चोटिल हुए थे। कुछ देर बाद घायल बुजुर्ग किसान की एक फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गई। इसे लेकर किसानो में आक्रोश बढ़ता ही चला गया। और किसानों ने आक्रोश में आकर हरियाणा के सभी टोल प्लाजा पर जाम लगा दिया|
Aluminium recycling evaluation Aluminium waste disposal regulations Scrap metal reclamation solutions