ताजा समाचार

Govt Employees Promotion: सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन पर लटकेगी तलवार, जान लें ये जरूरी खबर

Govt Employees Promotion: अगर आप भी सरकार नौकरी कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। यूपी की योगी आदित्य सरकार की ओर से कर्मचारियों के संपत्ति का विवरण देने के आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। अब कर्मचारी मानव संपदा पोर्टल पर 15 फरवरी तक अपनी संपत्ति का ब्यौरा दे सकते हैं।

सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर

अगर कोई भी कर्मचारी तय समय सीमा तक ऐसा नहीं करता है तो ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। यूपी सरकार के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि सभी विभागीय प्रमुख को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इससे पहले भी सरकार की तरफ से राज्य के सभी अधिकारी व कर्मचारियों के साथ-साथ मानव संपदा पोर्टल पर भी पंजीकरण राज्य स्वामित्व संस्थान, उपक्रमों व निगम के कर्मचारियों को 31 दिसंबर तक का समय दिया गया था।

Haryana Crime News: सोनीपत में पुलिस पर उठे सवाल! DSP बनकर युवक से मारपीट और लूट
Haryana Crime News: सोनीपत में पुलिस पर उठे सवाल! DSP बनकर युवक से मारपीट और लूट

15 फरवरी तक पोर्टल पर अपडेट कर सकते जानकारी

बाद में इस डेट को बढ़ाकर 31 जनवरी कर दिया गया, अब 15 फरवरी इसकी लास्ट डेट है। अगर सभी सरकारी कर्मचारी तय समय तक ऐसा नहीं करते हैं, तो फिर ऐसे अधिकारी व कर्मचारी के प्रमोशन पर विचार विमर्श नहीं किया जाएगा।अगर आप भी इस प्रकार की खबरों के बारे में जानकारी चाहते हैं तो आप हमारे इस पेज को फॉलो कर सकते हैं

2 लाख से अधिक कर्मचारियों ने नहीं दिया संपत्ति का विवरण

1 फरवरी को जब इस आदेश की समीक्षा की गई थी, तब पता चला था कि 31 जनवरी तक 2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों ने मानव संपदा पोर्टल पर अभी तक भी अपनी प्रॉपर्टी के बारे में जानकारी नहीं है। आंकड़ों के अनुसार UP राज्य में 8 लाख 31844 कर्मचारी में से केवल 593873 ने हीं अभी तक संपत्ति का विवरण दिया है। अभी भी 2 लाख से ज्यादा ऐसे कर्मचारी हैं जिन्होंने अपनी संपत्ति का विवरण पोर्टल पर उपलब्ध नहीं करवाया है।

हरियाणा-पंजाब पानी विवाद: सर्वदलीय बैठक शुरू, हरियाणा सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में
हरियाणा-पंजाब पानी विवाद: सर्वदलीय बैठक शुरू, हरियाणा सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में

Back to top button