वायरलहरियाणा

Haryana : चुनाव से पहले जेजेपी ने घोषित किए नए जिलाध्यक्ष,जानिए किसे कहां का मिला कार्यभार

सत्य खबर, चण्डीगढ़ ।

जननायक जनता पार्टी (जेजेपी ) ने विधानसभा चुनाव से पहले संगठन मजबूती का काम शुरू कर दिया है। जेजेपी ने हरियाणा के सभी जिलों में जिलाध्यक्ष नियुक्त कर दिए हैं और 7 जिलों में जिला प्रभारियों के नाम फाइनल कर दिए हैं।

Himani Narwal Murder Case: हिमानी की मौत सिर्फ एक आरोपी या है इसके पीछे कोई बड़ी राजनीतिक चाल
Himani Narwal Murder Case: हिमानी की मौत सिर्फ एक आरोपी या है इसके पीछे कोई बड़ी राजनीतिक चाल

जेजेपी की ओर ने इन नामों का ऐलान कर दिया है। सबसे खास बात है कि चरखी दादरी से भाजपा नेत्री बबीता फोगाट के चाचा सज्जन बलाली को जेजेपी ने जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सज्जन बलाली चौटाला परिवार के खास रहे हैं। सज्जन बलाली वर्ष 2000 से 2007 तक लगातार इनेलो भिवानी जिलाध्यक्ष भी रहे हैं। अब उनको नई जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा हिसार में मास्टर ताराचंद को पहले ही तरह हिसार प्रभारी और अमित बूरा को जिलाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया है। जिन जिलों में प्रभारी और जिलाध्यक्ष दोनों की नियुक्ति की गई है बताया जा रहा है उन जिलों पर जेजेपी का खास फोकस रहेगा।
इन्हें बनाया गया जिलाध्यक्ष
अंबाला : मनदीप बोपाराय
यमुनानगर : गुरविंदर तेजली
दादरी : सज्जन बलाली
रेवाड़ी : विजय पंच गुर्जर
फरीदाबाद : प्रदीप चौधरी
सोनीपत : राज सिंह दहिया
फतेहबाद : रविंद्र बेनीवाल
गुरूग्राम : श्योचंद यादव
करनाल : गुरदेव रम्भा
कुरूक्षेत्र : कुलदीप जखवाला
महेंद्रगढ़ : मनीष शर्मा
पलवल : देवेंद्र सोरोत
पंचकूला : ओपी सिंहाग
पानीपत : रामनिवास पटवारी
सिरसा : अशोक वर्मा

Haryana: तीन लाशें और एक नाम! क्या जीजा ही है इस त्रिपल सुसाइड का असली गुनहगार?
Haryana: तीन लाशें और एक नाम! क्या जीजा ही है इस त्रिपल सुसाइड का असली गुनहगार?

Back to top button