हरियाणा

Haryana : इस अधिकारी को बनाया जा रहा है मुख्य सचिव

सत्य खबर, चण्डीगढ़ ।               

हरियाणा सरकार में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ ) की एंट्री हो गई है। केंद्र सरकार की तरफ से 1989 बैच के आईएएस ऑफिसर विवेक जोशी को केंद्र से स्टेट कैडर में भेजने के आदेश जारी हो गए हैं। यह आदेश तब जारी हुए हैं, जब शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई। मुलाकात के कुछ ही देर बाद विवेक जोशी को उनके पुराने कैडर में वापस भेज दिया गया।

 

Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा
Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा

विवेश जोशी को प्रदेश का चीफ सेक्रेटरी (सीएस) बनाया जा सकता है। 31 अक्टूबर को हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद रिटायर हो रहे हैं। विवेक जोशी केंद्र में वित्त मंत्रालय में सेक्रेटरी भी रह चुके हैं।

 

अभी वह कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के सेक्रेटरी की जिम्मेदारी देख रहे थे। सबसे अहम बात यह है कि जोशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुड लिस्ट में आते हैं। वह राज्य के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के अलावा कई प्रमुख पदों पर रह चुके हैं।

Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी
Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी

 

विवेक जोशी ने हरियाणा सरकार के साथ निगरानी और समन्वय के प्रमुख सचिव, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के सीईओ के रूप में भी काम किया है। 2014-2017 के दौरान, उन्होंने भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्य किया है। इस दौरान वह सार्वजनिक खरीद नीति तैयार करने में सरकार को सलाह देना का काम किया करते थे। उन्होंने भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (2010-2014) में संयुक्त सचिव के रूप में भी काम किया है।

Back to top button