हरियाणा

Haryana : कांग्रेस व कुमारी सैलजा को लेकर अशोक तंवर ने कही यह बड़ी बात

सत्य खबर, सोनीपत ।
हरियाणा में कांग्रेस के भीतर मचे सियासी घमासान के बीच कुमारी सैलजा के खिलाफ हो रहे व्यवहार पर वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक तंवर ने दिल खोलकर दर्द बयां किया। सैलजा के मेरे खून में कांग्रेस वाले बयान पर तंवर ने टिप्पणी की और कहा कि कांग्रेसी तो हम भी थे, लेकिन हालात बदलते हैं और स्वाभिमान की लड़ाई इंसान को कुछ अलग कदम उठाने पर मजबूर कर देती है। तंवर ने कहा कि सैलजा ने मेरे साथ कभी खड़ा होने की जहमत नहीं उठाई, लेकिन आज जिस तरह से कांग्रेस में उनका अपमान हो रहा है वो निंदनीय है। उनके खिलाफ जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है, वह गलत है। मैं उनके साथ खड़ा हूं क्योंकि आज हालात ने करवट ले ली है।

अशोक तंवर ने 2019 के चुनावों का भी खुलासा किया, उन्होंने कहा कि 2019 में अगर मुझे और मेरे गुट को साथ मिला होता तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन चुकी होती। हमने 5 साल तक खून-पसीना बहाया लेकिन आखिरी वक्त में जिम्मेदारी सैलजा को दे दी गई। अगर उस समय सैलजा और राव के गुट ने साथ दिया होता तो कांग्रेस की सत्ता सुनिश्चित थी। तंवर ने सैलजा पर इशारों-इशारों में निशाना साधते हुए कहा कि जो गड्ढा दूसरों के लिए खोदोगे, एक दिन उसमें खुद भी गिरना पड़ता है।

Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा
Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा

तंवर ने कहा कि आज कांग्रेस दलितों का अपमान करने वालों का अड्डा बन चुकी है। वहां सिर्फ राजनीति का खेल चल रहा है। सत्ता के भूखे लोग साजिश रच रहे हैं। कांग्रेस ने हमेशा झूठ और अफवाहों के जरिए शासन चलाया, लेकिन अब जनता सब जान चुकी है। तंवर ने कहा कि आने वाली 8 तारीख को हरियाणा की जनता कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाएगी। इस बार भाजपा की हैट्रिक तय है और हरियाणा में नया इतिहास लिखा जाएगा।

अशोक तंवर ने भाजपा की तारीफ की और कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा में रिकार्ड तोड़ विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भय मुक्त वातावरण स्थापित किया है, जहां बिना किसी डर के लोग जीवन जी रहे हैं। मोदी सरकार ने गरीबों के लिए घर दिए, राशन बांटा और सबसे बड़ी बात बिना खर्ची और पर्ची के रोजगार दिया। तंवर ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेसियों ने अपने घर भरे, अब वक्त आ गया है कि जनता इन्हें बाहर का रास्ता दिखाए।

Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी
Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी

Back to top button