हरियाणा

Haryana : धान की नमी जांचने में भी घपला, इनेलो विधायक ने खोली पोल,जानिए कैसे

सत्य खबर, डबवाली ।

इनेलो के डबवाली से विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला ने किसानों के साथ हो रहा एक बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा। आदित्य चौटाला आज सिरसा जिले के गांव चौटाला के अनाज मंडी पहुंचे और यहां धान की खरीद का जायजा लिया।

 

आदित्य चौटाला ने यहां देखा कि तीन खरीद एजेंसी डबवाली मार्केट कमेटी, वेयर हाउस और हैफेड की मशीनों पर एक ही धान की ढेरी की अलग-अलग नमी दिखाई जा रही है। इसका डेमो आदित्य चौटाला ने सबके सामने करके दिखाया और बकायदा इसकी वीडियो बनाई।

 

आदित्य चौटाला ने चौटाला गांव के किसान से भी बात की और पूछा कि मंडी में कितने दिन से धान बेचने के लिए आए हुए हो। किसान ने बताया कि आज पांचवां दिन है, नमी बताकर धान नहीं खरीदा जा रहा। बता दें कि हरियाणा में धान की आवक तेज है मगर उठान नहीं होने से मंडियां अटी पड़ी हैं। किसान आरोप लगा रहे हैं कि नमी ज्यादा बताकर सरकारी एजेंसियां खरीद नहीं कर रही। इससे किसानों को आढ़तियों को एमएसपी से कम दाम पर अनाज बेचना पड़ता है।

 

डबवाली से विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला।

डबवाली से विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला।

विधायक ने ऐसे किया लूट को एक्सपोज…

चौटाला गांव के परचेज सेंटर पर दोपहर के समय आदित्य देवीलाल चौटाला पहुंचे। यहां उन्होंने तीन एजेंसियों के अधिकारियों को बुलाया। पहली जांच वेयर हाउस की मशीन से की गई। टेक्निकल एसिसटेंट विशाल कुमार ने वेयर हाउस की मशीन से धान की नमी की जांच की तो नमी की मात्रा 16.2 दिखाई।

 

Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा
Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा

इसी मशीन में डाली धान को हैफेड की दूसरी मशीन में डालकर जांच की गई। हैफेड के अधिकारी विनोद कुमार पारीख ने मशीन से जांच की तो धान में नमी 21.8 दिखाई। इसके बाद तीसरी मार्केट कमेटी डबवाली की मशीन में यही धान डालकर देखा तो नमी की मात्रा 17.4 दिखाई। तीनों सरकारी एजेंसी की जांच मशीन में नमी की मात्रा अलग-अलग दिखाई दी।

 

किसान बोला, 5 दिन से मंडी में ढेरी लगा रखी है

चौटाला गांव के किसान ने बताया कि पांच दिन गांव चौटाला की अनाज मंडी में हो गया। साढ़े 27 क्विंटल धान बेचना है। यहां तीन खरीद एजेंसी मौजूद हैं। हैफेड और वेयरहाउस खरीद कर रही है और आज वेयरहाउस का दिन है। वेयर हाउस ने 11 हजार 665 क्विंटल माल खरीदा है और महज 4659 क्विंटल धान लिफ्ट हुआ है। इसी तरह हैफेड ने 4375 क्विंटल अनाज खरीदा है और 2485 लिफ्ट हो चुका है।

 

कैथल की मंडी में धान की आवक से अटी पड़ी अनाज मंडी।

कैथल की मंडी में धान की आवक से अटी पड़ी अनाज मंडी।

हरियाणा की मंडियों में अब तक 46.62 लाख टन धान पहुंचा

अब तक हरियाणा की विभिन्न मंडियों में 46.62 लाख टन धान की आवक हो चुकी है। कुल आवक में से 44.59 लाख टन धान की खरीद एजेंसियों द्वारा की जा चुकी है और किसानों को धान खरीद के लिए 8545 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है।

 

इस खरीफ सीजन 2024-25 के दौरान धान के लिए “मेरी फसल, मेरा ब्योरा” पोर्टल पर लगभग 4.85 लाख किसानों ने पंजीकरण करवाया है, जबकि 28 अक्तूबर तक 2.35 लाख किसानों से धान की खरीद हुई है।

 

Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी
Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी

सुरजेवाला और कृषि मंत्री हो चुके हैं आमने-सामने

हरियाणा में धान की सरकारी खरीद को लेकर सियासी तकरार तेज हो गई है। मंगलवार को कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर हरियाणा-पंजाब में एमएसपी खत्म करने की साजिश करने और किसानों से आंदोलन का बदला लेने का आरोप लगाया था।

 

हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने पलटवार करते हुए रणदीप सिंह सुरजेवाला पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि राज्य में धान की खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है और किसान सरकार की खरीद प्रणाली से पूरी तरह संतुष्ट हैं।

 

सरकार का पूरा प्रयास है कि किसानों की उपज का एक -एक दाना एमएसपी पर खरीदा जाए। श्याम सिंह राणा ने सुरजेवाला पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा सरकार पर झूठे आरोप लगाने के बजाय सुरजेवाला को राजस्थान के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए, जहां से उनको राज्यसभा में भेजा गया है।

 

किसानों के लिए समस्या, 15 नवंबर तक होगी खरीद

भारत सरकार द्वारा धान खरीद के लिए 15 नवंबर तक की समय सीमा निर्धारित की गई है। इस बार हरियाणा से 60 लाख मीट्रिक धान की खरीद का लक्ष्य है, जबकि खरीद एजेंसियों द्वारा 28 अक्तूबर तक 44.58 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है।

 

शेष धान की खरीद अगले दो सप्ताह में होनी है। गत वर्ष हरियाणा से 58.94 लाख टन धान की खरीद हुई थी। सरकार सामान्य धान के लिए 2,300 रुपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान के लिए 2,320 रुपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य दे रही है।

Back to top button