हरियाणा

Haryana : पानीपत में इस विधानसभा की पहले और इसकी बाद में होगी मतगणना

सत्य खबर, पानीपत ।
हरियाणा विधानसभा चुनावों की काउंटिंग कल यानी 8 अक्टूबर को होगी। इसके लिए आज अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रिहर्सल होगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक यह प्रक्रिया होगी। इस दौरान सुरक्षा का पूरा बंदोबस्त किया गया है। हर मशीन सीसीटीवी और पुलिस सुरक्षा के निगरानी में रहेगी।

मंगलवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। इसके लिए आर्य कॉलेज परिसर में चार जगहों पर 14-14 टेबल लगाई गई है। एक बार में 14 बूथों के वोटों की गिनती होगी। चूंकि, इसराना में सबसे कम 199 बूथ हैं। इसलिए, सबसे पहले इसराना विधानसभा के वोटों की गिनती पूरी होगी।

इसराना में 15वें राउंड में, इसके बाद शहरी विधानसभा में 16वें राउंड में, समालखा में 17वें और ग्रामीण विधानसभा में सबसे अधिक 20वें राउंड में परिणाम में परिणाम का पता चलेगा।

Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा
Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा

इवीएम के लिए पुलिस की तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था है, लेकिन कांग्रेस के प्रत्याशी भी सुनिश्चित कर लेना चाहते हैं कहीं कोई हेरफेर न हो। इसलिए, आर्य कॉलेज मैदान में ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी सचिन कुंडू और इसराना से कांग्रेस प्रत्याशी बलबीर वाल्मीकि ने अपने पहरेदार बैठा दिए हैं।

पानीपत शहरी सीट पर कांग्रेस के वरिंदर बुल्ले शाह और बीजेपी से प्रमोद विज के बीच सीधा मुकाबला है। हालांकि निर्दलीय रोहिता रेवड़ी भी अच्छी पकड़ बनाए हुए है। राजनीति विशेषज्ञों के अनुसार शहर में कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह बढ़त बनाए हैं।
वहीं, ग्रामीण सीट पर मुकाबला भाजपा के महिपाल ढांडा, कांग्रेस के सचिन कुंडू और निर्दलीय विजय जैन में कड़ा मुकाबला है। निर्दलीय विजय जैन और कांग्रेस के सचिन कुंडू ने प्रचार के आखिरी दिनों में काफी मजबूती मिली है। जिसके चलते मुकाबला त्रिकोणीय पहुंच गया है।
समालखा सीट पर कांग्रेस के धर्म सिंह छौक्कर और भाजपा के मनमोहन भड़ाना के बीच सीधी टक्कर है। धर्म सिंह छौक्कर को हुड्डा फैक्टर और भाजपा के टिकट से असंतुष्ट टिकटार्थियों व कार्यकर्ताओं के चलते कुछ मजबूती मिल रही है। मनमोहन भड़ाना संगठन और अपनी मेहनत के चलते मजबूत हैं।
इसराना सीट पर कांग्रेस के बलबीर वाल्मीकि और भाजपा के कृष्णलाल पंवार में कड़ा मुकाबला है। बलबीर वाल्मीकि की हुड्डा फैक्टर के चलते मजबूती देखी जा रही है। कृष्णलाल पंवार यहां से कई बार विधायक रहे चुके हैं और भाजपा में राज्यसभा सांसद हैं। राजनीति विशेषज्ञों के अनुसार कांग्रेस का पलड़ा यहां भी भारी है।

एक राउंड में करीब 20 मिनट लगेंगे। इस तरह से 14 राउंड पूरा करने में 4 घंटे 40 मिनट लगेंगे। इसके बाद तीन बूथों की गिनती 5वें राउंड में होगी। इसलिए, माना जा रहा है कि इसराना विधानसभा का परिणाम दोपहर 12:45 बजे के करीब आ जाएगा।

Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी
Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी

Back to top button